ट्रंप की जान को ईरान से खतरा? खानपान कंटेनर ट्रक में छिपाकर तुर्की से निकाला- रिपोर्ट
क्या है खबर?
अमेरिका के अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुर्की यात्रा के दौरान एक गुप्त सुरक्षा अभियान चलाया गया था। दरअसल, ट्रंप को ईरान से हत्या की धमकियां मिल रही थीं, जिसे देखते हुए उन्हें तुर्की से एयरफोर्स वन की जगह एक अज्ञात छोटे विमान से रवाना किया गया था। इस दौरान व्हाइट हाउस सार्वजनिक रूप से बताया रहा कि ट्रंप एयरफोर्स वन से यात्रा कर रहे हैं।
अभियान
एयरफोर्स वन में सवार होने के बाद चुपके से छोटे विमान में बैठे
रिपोर्ट ने एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप 8 जुलाई को अंकारा में एयरफोर्स वन विमान में सवार हुए थे, लेकिन उनको विमान से जुड़े एक खानपान कंटेनर ट्रक में भेज दिया गया था।
यहां से निकलकर वे चुपके से एक छोटे C-32A सैन्य विमान में बैठ गए, जो उन्हें ब्रिटेन ले गया।
इस दौरान मीडिया और कुछ अधिकारियों को विश्वास दिलाया गया कि ट्रंप अभी भी एयरफोर्स वन में हैं।
सुरक्षा
इंग्लैंड पहुंचकर एयरफोर्स वन में सवार हुए ट्रंप
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप 8 जुलाई को कतर द्वारा दान बिल्कुल नए बोइंग 747-8 विमान में सवार होकर तुर्की की राजधानी पहुंचे थे।
लौटते समय वे छोटे विमान में बैठे, लेकिन एयरफोर्स वन को एक छलावा के तौर पर उड़ाया गया। उस दौरान पत्रकारों को खिड़कियां बंद करने को कहा गया था।
इंग्लैंड पहुंचने पर ट्रंप छोटे विमान से एयरफोर्स वन में कब शिफ्ट हो गए पता नहीं चला और फिर नए बोइंग 747-8 में सवार होकर वाशिंगटन लौट आए।
यात्रा
ईरान से अमेरिकी अधिकारियों को खतरा
न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले महीने बताया था कि खुफिया अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप या उनके विमान के खिलाफ एक विशिष्ट खतरे की पहचान की थी, जिसके चलते अधिकारियों ने अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
अमेरिकी सरकार वर्षों से ट्रंप समेत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने वाली ईरानी साजिशों को लेकर चिंतित रही है और ईरानी नेताओं और अधिकारियों की हत्या के बाद से चिंताएं और बढ़ गई है।
तुर्की ईरान के साथ सीमा साझा करता है।
सुरक्षा
सुरक्षा चूक या बेहतरीन रणनीति?
खबर का खुलासा करने वाले वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डैन लामोथ ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।
खुफिया तंत्र को अंदेशा था कि ईरान की ओर से राष्ट्रपति के आधिकारिक और विशालकाय विमान एयरफ़ोर्स वन को निशाना बनाया जा सकता है।
यही कारण था कि सख्त और गोपनीय तरीके से विमान को बदला गया।
इस ऑपरेशन को ऐसे अंजाम दिया गया कि पत्रकारों और कर्मचारियों कुछ पता नहीं चला।
ट्विटर पोस्ट
सामने आया वीडियो
🚨 WOW! President Trump outsmarted Iranian threats in Turkey by jumping in a CATERING TRUCK to swap planes when the world thought he was on the legacy Air Force One
— Nick Sortor (@nicksortor) August 11, 2026
This is a JAMES BOND-style mission
Per reports, President Trump boarded Air Force One in Turkey, while a Secret… pic.twitter.com/7QrZb7ChLw