Loading...
क्या डोनाल्ड ट्रंप चौथी बार लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव? व्हाइट हाउस में किया ऐलान
व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में डोनाल्ड ट्रंप ने भाग लिया

क्या डोनाल्ड ट्रंप चौथी बार लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव? व्हाइट हाउस में किया ऐलान

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में भाग लेते हुए ऐलान किया कि वह चौथी बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाले इसे वार्षिक कार्यक्रम में अपने एक घंटे के भाषण में, ट्रंप ने कमरे में मौजूद कुछ पत्रकारों और अपने कई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए यह बात कही। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप कार्यक्रम में यह ऐलान मजाक में कर रहे थे।

संवाद

क्या बोले ट्रंप?

प्रेस के साथ अक्सर मतभेद रखने वाले ट्रंप पहली बार व्हाइट हाउस के संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल हुए थे।

उन्होंने समारोह में ऐसा लहजा अपनाया जो उस शाम के सौहार्दपूर्ण माहौल को बहुत अच्छी तरह से दर्शाता था, क्योंकि उन्होंने दोस्ताना चुटकुले सुनाते हुए फर्जी समाचार मीडिया की आलोचना भी की।

उन्होंने कहा, "मीडिया कभी-कभी मेरे साथ बहुत निष्पक्ष व्यवहार नहीं करता है, लेकिन मैं आपके पेशे का बहुत सम्मान करता हूं।"

मजाक

ट्रंप ने क्यों की चौथी बार चुनाव लड़ने की बात?

ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके पद छोड़ने के बाद समाचार उद्योग दिवालिया हो जाएगा, क्योंकि तब रिपोर्ट करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं।

इसके बाद उन्होंने "ट्रंप 2028" वाली टोपी पहनकर कहा, "इसीलिए आज रात मैं यह दिखाना चाहता हूं कि मुझे प्रेस की कितनी परवाह है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लडूंगा, और यह कुछ हद तक एक सनसनीखेज खबर है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का ऐलान

ADVERTISEMENT

संविधान

अमेरिका का संविधान क्या कहता है?

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने चौथी बार चुनाव लड़ने का दावा किया हो।

वह लगातार ऐसे संकेत देते रहते हैं। हालांकि, अमेरिकी संविधान के तहत कोई भी अमेरिकी नागरिक 2 से अधिक बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता।

ट्रंप ने 2016 में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीतकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने।

इसके बाद 2020 में जो बाइडेन से हार गए। वर्ष 2024 में जीतकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं।

ADVERTISEMENT