Loading...
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे तो ट्रंप छोड़ सकते हैं परमाणु समझौते की शर्त- रिपोर्ट
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे तो ट्रंप छोड़ सकते हैं परमाणु समझौते की शर्त

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे तो ट्रंप छोड़ सकते हैं परमाणु समझौते की शर्त- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
08:57 am

क्या है खबर?

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बिना किसी समझौते के पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ट्रंप की शर्त है कि ईरान को वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से पूरी तरह खोलना होगा। अभी व्हाइट हाउस और तेहरान से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट

ईरान की नई मांगों ने ट्रंप को किया परेशान?

ईरान ने शनिवार को होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका से अरबों डॉलर के भुगतान, सैनिकों की वापसी और नाकाबंदी समाप्ति की मांग रखी है।

इन मांगों ने ट्रंप के संघर्ष से बाहर निकलने के प्रयासों को जटिल बना दिया है, क्योंकि अमेरिका जलमार्ग से निर्बाध यातायात की बहाली चाहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप पहले भी अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ निजी तौर पर परमाणु कार्यक्रम पर बिना समझौते के युद्ध समाप्ति के विचार को साझा कर चुके हैं।

समझौता

ट्रंप के विकल्प सीमित हुए

वाशिंगटन जर्नल के मुताबिक, तेहरान की नवीनतम मांगों से संकेत मिलता है कि संघर्ष से पीछे हटने के ट्रंप के विकल्प सीमित हो गए हैं।

दरअसल, ईरान हमलों से होर्मुज को पूरी तरह अवरूद्ध करने में सक्षम है और वाणिज्यिक जहाजों को रोकने से वैश्विक बाजारों पर असर पड़ रहा है, इसलिए इस क्षेत्र में ईरान की मजबूती दिख रही है।

दूसरी तरफ, ट्रंप की धमकियों के बावजूद भी तेहरान लंबे और भीषण संघर्ष के लिए तैयार दिख रहा है।

ADVERTISEMENT

कारण

मध्यावधि चुनाव भी ट्रंप के कमजोर होने का कारण?

ट्रंप का परमाणु समझौते के बगैर पश्चिम एशिया संघर्ष को खत्म करने का बड़ा कारण मध्यावधि चुनाव भी है, जिसमें अब 3 महीने से भी कम समय बचा है।

ट्रंप प्रशासन अमेरिकी जनता को यह बताने का तरीका ढूंढ रहा है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध जीत लिया है।

दरअसल, पेट्रोल की कीमतें, जो फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने से पहले की तुलना में काफी अधिक हैं, ट्रंप के लिए चिंता का विषय बन गई है

ADVERTISEMENT

चेतावनी

ईरान भी अपनी मांगों पर अड़ा

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स IRGC ने रविवार को कहा कि वे तब तक जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलेंगे, जब तक अमेरिका उनकी मांगों को मानकर मुआवजे के भुगतान सहित उनकी मांगों की सूची पर सहमत नहीं हो जाता।

IRGC ने कहा कि उनकी रणनीति नाकाबंदी को बनाए रखना है, और दावा किया कि "जब तक दुश्मन हमारी सभी शर्तें स्वीकार नहीं कर लेता... तब तक यह जलडमरूमध्य हमारे लिए सिर्फ एक जलमार्ग नहीं बल्कि वास्तव में एक युद्धक्षेत्र है।"

ADVERTISEMENT