हमास गाजा में हथियार डालने पर सहमत; इजरायली सेना हटेगी, युद्धविराम के अगले चरण पर काम
क्या है खबर?
फिलिस्तीन को आबाद करने के लिए काम कर रहे शांति बोर्ड ने शुक्रवार को गाजा में मौजूद हमास और दूसरे हथियारबंद समूह के साथ बड़ा समझौता किया है। हमास समेत सभी समूह हथियार डालने पर सहमत हो गए हैं। साथ ही, युद्धविराम के अगले चरणों को लागू करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पर मिलकर काम करने को राजी हैं। शांति बोर्ड ने समझौते को गाजा को देश द्वारा शासित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
समझौता
क्या हुआ समझौता?
शांति बोर्ड ने बताया कि यह रोडमैप एक ऐतिहासिक सफलता है।
समझौते के तहत पहली बार, हमास ने आधिकारिक तौर पर अपने सभी हथियार छोड़ने की व्यवहारिक योजना पर काम करने का वादा किया है, जिसके बाद इजरायली सेना गाजा से हट जाएगी।
इससे गाजा के लोगों को बड़े फ़ायदे मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर भविष्य का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। साथ ही, इजरायल के लोगों को सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
समझौता
समिति करेगी काम
बोर्ड ने कहा कि उसका ध्यान इन रोडमैप को लागू करने पर है और उसके लिए उसने 'गाजा प्रशासन के लिए राष्ट्रीय समिति' (NCAG) के साथ मिलकर काम किया है।
बोर्ड ने बताया कि यह समिति जल्द ही 'अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल' (ISF) के सहयोग से पूरी सत्ता संभालने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से बदलाव शुरू करेगी।
साथ ही, गाजा में कानून के शासन, सुरक्षा और मानवीय स्थितियों में सुधार को तेजी से लागू करेगी।
बयान
ट्रंप ने भी जारी किया बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक समझौता बताते हुए कहा कि यह हमेशा रहने वाली शांति और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है।
ट्रंप ने कहा कि नई फ़िलिस्तीनी सरकार जो बोर्ड ऑफ़ फ़िलिस्तीन के साथ मिलकर काम करेगी और शांति फ़िलिस्तीनी लोगों की मदद करेगी। साथ ही, इजरायल के पास भी शांति होगी।
गाजा को अब आतंकी हमलों के लिए बेस के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उसे वह सुरक्षा मिलेगी जिसकी वह हकदार है।
बयान
गाजा से फिर पैदा नहीं होगा खतरा- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि जैसे ही हथियार खत्म हो जाएंगे, इजरायली सेना वापस चली जाएगी, तब ISF एक नई फ़िलिस्तीनी पुलिस फ़ोर्स के साथ मिलकर गाजा को उसके निवासियों और पड़ोसियों के लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी लेगी।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी ट्रंप ने बयान में कहा कि 7 अक्टूबर को गाज़ा से जो खतरा पैदा हुआ था, उसे फिर से बनने नहीं दिया जाएग।
उन्होंने कहा कि गाजा आखिरकार एक नई फ़िलिस्तीनी सरकार के हाथों में होगा।
बोर्ड
गाजा संघर्ष के तहत 3 चरणों में चल रहा है काम
ट्रंप ने गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए 20 सूत्रीय योजना बनाई है, जिसमें 3 चरण है।
पहले चरण में तत्काल युद्धविराम और मानवीय कदम, दूसरे चरण में निरस्त्रीकरण, सुरक्षा और प्रशासन और तीसरे चरण में पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक व्यवस्था शामिल है।
पहला चरण अक्टूबर 2025 में लागू था। उसी के तहत दूसरे चरण में 'शांति बोर्ड' का अनावरण हुआ है।
जनवरी 2026 से दूसरे चरण पर काम हो रहा था, जो अब हथियार डालने से पूरा हो गया है।
जानकारी
क्या है शांति बोर्ड?
शांति बोर्ड अंतरराष्ट्रीय निकाय है, जिसे इजरायल-हमास युद्ध विराम की निगरानी के लिए नवंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अनुमोदित किया था। इसमें 3 संबंधित निकाय, जिसमें शांति बोर्ड, फिलिस्तीनी तकनीकी समिति और गाजा कार्यकारी बोर्ड शामिल है। ट्रंप इसके आजीवन अध्यक्ष रहेंगे।