Loading...
NATO क्षेत्र पर हाइब्रिड हमलों को मंजूरी दे सकते हैं पुतिन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चेतावनी
NATO क्षेत्र पर हाइब्रिड हमलों को मंजूरी दे सकते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

NATO क्षेत्र पर हाइब्रिड हमलों को मंजूरी दे सकते हैं पुतिन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चेतावनी

Aug 08, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के क्षेत्रों पर उकसावे वाले हाइब्रिड और साइबर हमले करने की मंजूरी दे सकते हैं। CBS न्यूज के अनुसार, इन कदमों में पूर्ण पैमाने पर पारंपरिक सैन्य अभियान के अलावा अन्य अस्वीकार्य उपाय शामिल हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों की तुलना में पुतिन की रणनीतिक सोच में यह बड़ा बदलाव देखा गया है।

प्रयास

NATO की एकता को परखने का प्रयास

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इन संभावित हाइब्रिड हमलों का मुख्य उद्देश्य पूर्ण सैन्य युद्ध शुरू करना नहीं है, बल्कि NATO देशों की आपसी एकजुटता को परखना है।

रूस यह भी देखना चाहता है कि किसी NATO सहयोगी देश पर अप्रत्यक्ष हमला होने पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन उस पर क्या और कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।

पिछले महीने पुतिन ने पश्चिमी देशों पर राष्ट्रीय आत्मनिर्णय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।

दावा

पश्चिमी देशों के प्रतिबंध विफल- पुतिन

इससे पहले पुतिन ने पश्चिमी देशों पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि रूस के खिलाफ लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पुतिन ने कहा कि 2022 से ही पश्चिमी देशों की रूस-विरोधी (रुसोफोबिक) मशीन पूरी ताकत से काम कर रही है।

हालांकि, उन्होंने संकल्प जताया कि रूस, यूक्रेन में अपने 'विशेष सैन्य अभियान' के सभी लक्ष्यों को हर हाल में हासिल करके रहेगा।

ADVERTISEMENT

हमला

यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमला, बच्चे समेत 3 की मौत

तनाव के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले शनिवार को भी जारी रहे, जिनमें रात भर हुए हमलों में एक बच्चे सहित कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।

यह घटना शनिवार की रात राजधानी के उत्तर-पूर्व में स्थित ब्रोवरी जिले में मिसाइलों से हमला होने के बाद घटी।

मिसाइल हमलों से घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। मलबे से आवासीय इमारतों और कारों को क्षति पहुंची और गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई।

ADVERTISEMENT