Loading...

दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

04 Sep 2026
यमन

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों में मुठभेड़, 81 की मौत

यमन के हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच हुई झड़पों में बीते 2 दिन में 81 लोगों की मौत हो गई है। ये झड़प तब हुई, जब हालिया समय में हूती विद्रोही लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

04 Sep 2026
नेपाल

नेपाल में शवों की पहचान के लिए भारत कैसे कर रहा मदद, क्या नमूने भारत आएंगे?

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1,247 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,700 से अधिक लोग लापता हैं।

04 Sep 2026
नेपाल

नेपाल: सुरंग में फंसे मजदूर 9 दिन बाद कैसे 'चमत्कारी' तरीके से बचाए गए?

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद बचाव अभियान का आज 9वां दिन है। आज बचावकर्मियों ने एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 2 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला है। विनाशकारी परिस्थितियों से 9 दिन बाद दोनों मजदूरों के रेस्क्यू को चमत्कार माना जा रहा है।

रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमला, कराची जाने वाले जहाज पर सवार थे 23 भारतीय

रूस के 2 जहाजों पर ड्रोन हमले की खबर आई है। पहला हमला एक मालवाहक जहाज पर नोवोरोस्सिय्स्क बंदरगाह से पाकिस्तान जाते समय हुआ, जबकि दूसरा हमला सोची बंदरगाह पर हुआ है।

04 Sep 2026
नेपाल

नेपाल बाढ़ में 600 बच्चे लापता; स्कूल नष्ट, संचार व्यवस्था ठप होने से तलाशी में परेशानियां

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें करीब 600 बच्चे हैं, जिन्हें ढूंढने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

04 Sep 2026
नेपाल

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जीवित निकाले गए 2 लोग

नेपाल और तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई भयावह बाढ़ के 9 दिन बाद शुक्रवार को रसुवा जिले में स्थित त्रिशुली 3A जलविद्युत संयंत्र के सुरंग से 2 लोगों को बचाया गया है।

04 Sep 2026
यूक्रेन

एस्टोनिया के रक्षा मंत्री ने भारतीय कंपनी के साथ रक्षा सौदा घोटाले के बीच इस्तीफा दिया

एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हन्नो पेवकुर ने भारतीय कंपनी के साथ रक्षा सौदे से जुड़े घोटाले के मामले में बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया।

04 Sep 2026
अमेरिका

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव युद्ध नहीं है

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहा तनाव कोई युद्ध नहीं है, क्योंकि सक्रिय गोलाबारी नहीं हो रही।

03 Sep 2026
दिल्ली

बेल्जियम के प्रधानमंत्री का 20 साल बाद भारत दौरा क्यों है इतना खास, क्या-क्या समझौते हुए?

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर गुरुवार को अपनी 3 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। वह 2 से 4 सितंबर तक दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे।

सीरिया ने सुझाया होर्मुज जलडमरूमध्य का विकल्प, ट्रंप बोले- ये बहुत अच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें कहा गया है कि सीरिया खुद को होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में पेश कर रहा है।

जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर वाले सिक्के पर रोक, कैसे आया ट्रंप का 1 डॉलर वाला सिक्का?

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का बिक्री के लिए जारी किया गया है।

03 Sep 2026
अमेरिका

अमेरिका में नारीवादी आंदोलन की अगुवा ग्लोरिया स्टाइनम का निधन, भारत से था खास जुड़ाव

अमेरिका में महिला मुक्ति आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार ग्लोरिया स्टाइनम का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

ट्रंप ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, ईरान की स्थिति पर चर्चा

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की।

चीन में अब शोधकर्ताओं पर कार्रवाई: 40 के खिलाफ जांच शुरू, 4 से पद छीने गए

चीन की सरकार अब शोधकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसे कथित अकादमिक कदाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सार्वजनिक कार्रवाई बताया जा रहा है।

03 Sep 2026
तिब्बत

विनाशकारी बाढ़ के कुछ दिनों बाद तिब्बत में 5 तीव्रता का आया भूकंप

तिब्बत और नेपाल की सीमा पर एक हफ्ते पहले आए विनाशकारी बाढ़ के बाद गुरुवार को तिब्बत में जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई है।

ट्रंप बोले- होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण, हम ईरान पर किसी भी वक्त हमले को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ तनाव बढ़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश ईरान पर किसी भी समय फिर से हमला करने के लिए तैयार है।

03 Sep 2026
अमेरिका

अमेरिकी सेना ने होर्मुज से सुरक्षित निकाले 1.8 करोड़ बैरल तेल लादे 40 जहाज, जानिए कैसे

अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से लगभग 1.8 करोड़ बैरल तेल ले जा रहे 40 वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षा दी है, जो एक रिकॉर्ड है।

मोदी-पेजेश्कियन मुलाकात पर रुबियो की चेतावनी, कहा- ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद न करें

किर्गिस्तान के बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की द्विपक्षीय मुलाकात से अमेरिका असहज हो गया है।

02 Sep 2026
नेपाल

नेपाली प्रधानमंत्री ने बाढ़ के दौरान समय पर सहायता के लिए भारत-चीन की मदद को सराहा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह ने एक हफ्ते पहले आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने के लिए भारत और चीन को धन्यवाद दिया है।

02 Sep 2026
ईरान

अमेरिकी विमानवाहक पोत के नाविक थाईलैंड पहुंचे, यहां यौनकर्मियों के ठिकानों पर क्यों पड़ रहे छापे?

ईरान युद्ध के बीच 280 दिन समुद्र में रहने के बाद अमेरिका का USS अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत बुधवार को पूर्वी थाईलैंड के लैम चाबांग बंदरगाह पहुंच गया।

02 Sep 2026
नेपाल

नेपाल बाढ़ से पहले सैटेलाइट तस्वीरों में मिले थे खतरे के संकेत, वैज्ञानिकों का दावा

नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 4,000 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं।

02 Sep 2026
नेपाल

नेपाल भारत से क्यों मांग रहा बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा, क्या हमें देना होगा?

नेपाल ने चीन, भारत और अमेरिका से हाल ही में आई बाढ़ के बाद जलवायु क्षतिपूर्ति की मांग की है। नेपाल ने इन तीनों देशों को सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देश बताते हुए कहा कि भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदा है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एयरलाइंस को रूसी हवाई क्षेत्र से गुजरने से मना किया, क्या है कारण?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने एयरलाइंस और बीमा कंपनियों को चेतावनी दी है कि रूस का हवाई क्षेत्र अब असुरक्षित हो गया है क्योंकि आसमान में यूक्रेनी ड्रोन की मौजूदगी बढ़ गई है।

शेख हसीना ने कहा- सत्ता के लिए नहीं, जनता के लिए जा रही हूं बांग्लादेश

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की बात पर कायम है। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ टेलीफोन साक्षात्कार में कही है।

02 Sep 2026
नेपाल

नेपाल बाढ़: अब तक 1,127 मौतें, 4,800 लापता; भारत ने फिर भेजी मदद

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई, जबकि 4,858 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान का आज 8वां दिन है।

02 Sep 2026
तुर्की

इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर, 10 लापता

तुर्की में इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में बुधवार को तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद एक जहाज से संपर्क टूट गया।

02 Sep 2026
अमेरिका

रूस ने अमेरिका के खिलाफ गुप्त रूप से ईरान को सुपरसोनिक मिसाइलें बनाने में मदद की

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में रूस ने भी गोपनीय तरीके से तेहरान की मदद की है। इसका खुलासा फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के लगभग पूर्ण नियंत्रण का दावा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उनका ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगभग पूर्ण नियंत्रण हो गया है और वह मौजूदा स्थिति से काफी खुश हैं।

02 Sep 2026
ईरान

शादी वाले घर पर अमेरिकी हमले से ईरान बौखलाया; बच्चे समेत 5 मौत, कुवैत-जॉर्डन पर पलटवार

ईरान ने अमेरिका पर दक्षिणी सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह वाले घर पर बमबारी करने का आरोप लगाया है, जिसमें एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है।

SCO सम्मेलन में पाकिस्तान ने उठाया जल संधि का मुद्दा, कहा- पानी को हथियार न बनाएं

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया।

पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी को एकांत कारावास में न रखने का आदेश

पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को एकांत कारावास में रखे जाने का विरोध किया है।

01 Sep 2026
अमेरिका

कौन है ट्रंप के ड्रोन विशेषज्ञ सेना सचिव, जिन्होंने हेगसेथ से विवाद के कारण इस्तीफा दिया?

अमेरिका में रक्षा विभाग के प्रमुख पीट हेगसेथ के साथ उनके अधिकारियों और सैन्य कमांडरों के मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

SCO सम्मेलन में शहबाज शरीफ के सामने मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया।

01 Sep 2026
यूक्रेन

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की भीषण बमबारी, भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की भीषण बमबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

01 Sep 2026
नेपाल

नेपाल में बाढ़ से अब तक 950 से अधिक मौत, 4,500 से अधिक लोग लापता

नेपाल में भयावह बाढ़ को आए एक हफ्ता बीत गया है। अब तक 950 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और लापता लोगों की संख्या 4,500 से अधिक है।

01 Sep 2026
अमेरिका

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में महिला ने 2 लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने गोली मारी

अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोमवार को चाकूबाजी की घटना ने लोगों को दहला दिया। यहां एक महिला ने अंधाधुंध चाकू चलाकर कुछ लोगों को घायल कर दिया।

01 Sep 2026
अमेरिका

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को नकारा, सवाल को बेवकूफी भरा बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में निर्णायक प्रहार के रूप में परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की बिश्केक में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात, कहा- मानवता को पीछे धकेलता है युद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से अलग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

31 Aug 2026
नेपाल

नेपाल में रसुवागढ़ी सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, 900 से अधिक जलविद्युत कर्मचारी लापता

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में कार्यरत सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुरंग से नेपाली सेना 5 दिन बाद किसी को खोजे बिना वापस लौट आई है।

क्या तुर्की-पाकिस्तान और सऊदी के 'इस्लामिक NATO' में शामिल होगा बांग्लादेश? क्या होगा फायदा

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान की ओर से 7 अगस्त को हस्ताक्षरित मक्का संयुक्त रक्षा समझौते ने खाड़ी क्षेत्र से लेकर दक्षिण एशिया तक नई रणनीतिक वास्तविकता को जन्म दिया है।