Loading...
शादी वाले घर पर अमेरिकी हमले से ईरान बौखलाया; बच्चे समेत 5 मौत, कुवैत-जॉर्डन पर पलटवार
अमेरिका ने ईरान के सिरिक में शादी वाले घर पर हमला किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शादी वाले घर पर अमेरिकी हमले से ईरान बौखलाया; बच्चे समेत 5 मौत, कुवैत-जॉर्डन पर पलटवार

लेखन गजेंद्र
Sep 02, 2026
09:14 am

क्या है खबर?

ईरान ने अमेरिका पर दक्षिणी सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह वाले घर पर बमबारी करने का आरोप लगाया है, जिसमें एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है। ईरानी रेड क्रिसेंट ने कहा कि अमेरिकी मिसाइल हमले के छर्रे कुहेस्ताक शहर में एक आवासीय घर पर उस समय गिरे, जब शादी समारोह चल रहा था। हमले में कम से कम 63 लोगों के घायल होने की खबर है। ईरान ने इसे 'क्रूर' हमला बताकर पलटवार किया है।

हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे स्थित है सिरिक काउंटी

ईरानी सरकार ने हमले के बाद का वीडियो साझा किया है, जिसमें शादी समारोह स्थल पर मलबा और लोगों की चीखें सुनाई दे रही है।

होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे स्थित सिरिक काउंटी के गवर्नर रजा शाहिदियान ने बताया कि घटना में 63 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।

ईरानी मीडिया ने सिरिक के अलावा होर्मुज के आसपास और पूर्व में कई शहरों के साथ-साथ दक्षिणी करमान प्रांत के हवाई अड्डे पर विस्फोटों की सूचना दी है।

जवाब

ईरान ने बदले की कसम खाई

तसनीम के अनुसार, अमेरिकी हमले पर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा, "प्यारे ईरान और प्रतिरोध मोर्चे के पास अमेरिकी दुश्मन के लिए अविस्मरणीय सबक हैं।"

IRGC ने चेतावनी दी कि वाशिंगटन को नए हमलों पर पछतावा होगा और कड़ी सजा मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि इस क्रूरता को अत्याचारों की श्रृंखला से अलग नहीं कर सकते, जिसमें मीनाब के स्कूल में 150 और लामर्ड खेल हॉल में 21 लोग मारे गए थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

ईरान पर हमले के बाद का वीडियो

ADVERTISEMENT

पलटवार

ईरान ने कुवैत और जॉर्डन को बनाया निशाना

ईरान ने अमेरिकी हमले के बाद बुधवार तड़के बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स IRGC ने कहा कि जॉर्डन में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स बेस कैंप टिटिन को तीव्र बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया। जॉर्डन ने 10 मिसाइल रोकने की बात कही है।

कुवैत में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें आईं। बहरीन में सुबह हवाई हमलों के लिए चेतावनी सायरन बजते हुए सुने गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

जॉर्डन पर ईरान का हमला

ADVERTISEMENT