Loading...
इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर, 10 लापता
इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर, 10 लापता

लेखन गजेंद्र
Sep 02, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

तुर्की में इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में बुधवार को तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद एक जहाज से संपर्क टूट गया। इस्तांबुल के गर्वनर कार्यालय ने बताया कि टक्कर तुर्की ध्वज वाला जहाज अलसू और दूसरे जहाज तुगबेर्क इमामोग्लू के बीच हुई है। दोनों इस्तांबुल के सिलिवरी जिले के तट पर टकरा गए। अलसू एजियन बंदरगाह अलीगा जा रहा था, जबकि तुगबेर्क इमामोग्लू काला सागर बंदरगाह करादेनिजरेगली जा रहा था।

हादसा

चालक दल के 10 सदस्यों का कुछ अता-पता नहीं

इस्तांबुल चैंबर ऑफ मैरीटाइम कॉमर्स के मुताबिक, तुगबेर्क इमामोग्लू का स्वामित्व ज़ेबे डेनिज़सिलिक के पास और अलसू का संचालन ओज़पुलाथाने डेनिज़ तासिमासिलिगी द्वारा किया जाता है।

गर्वनर कार्यालय ने बताया कि अलसू को कोई प्रत्यक्ष क्षति नहीं हुई है। तटरक्षक बल के जहाज और हेलीकॉप्टर खोज और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजे गए हैं।

अधिकारी तुगबर्क इमामोग्लू और उसके 10 चालक दल के सदस्यों से संपर्क स्थापित करने में असमर्थ हैं।

जांच

खोज और बचाव अभियान जारी

गर्वनर कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। अभी तक किसी से संपर्क नहीं हुआ है।

तुगबेर्क इमामोग्लू एक बल्क कैरियर के रूप में काम करता है, जबकि अलसु जहाज एक रासायनिक टैंकर के रूप में काम करता है।

दोनों जहाजों में कितने चालक दल के सदस्य सवार थे और किन-किन देशों के थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENT