Loading...
सीरिया ने सुझाया होर्मुज जलडमरूमध्य का विकल्प, ट्रंप बोले- ये बहुत अच्छा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उन रिपोर्टों का स्वागत किया है, जिनमें सीरिया को होर्मुज का विकल्प बनने की बात कही गई है

सीरिया ने सुझाया होर्मुज जलडमरूमध्य का विकल्प, ट्रंप बोले- ये बहुत अच्छा

लेखन आबिद खान
Sep 03, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें कहा गया है कि सीरिया खुद को होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में पेश कर रहा है। ट्रंप ने इसे शानदार घटनाक्रम बताया है। वाशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया अपनी भौगोलिक स्थिति और भूमध्यसागर तक पहुंच का लाभ उठाकर खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ने वाला एक जमीनी मार्ग विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

रिपोर्ट

क्या है ट्रंप प्रशासन और सीरिया की योजना?

रिपोर्ट के अनुसार, तेल से लदे जहाज पहले से ही दक्षिणी इराक से सीरिया के भूमध्यसागरीय बंदरगाह बनियास की ओर जा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ने दक्षिणी इराक के बसरा से बनियास तक प्रस्तावित पाइपलाइन का समर्थन किया है। इससे प्रतिदिन 20 लाख बैरल कच्चे तेल का परिवहन संभव हो सकेगा।

इस पाइपलाइन की अनुमानित लागत लगभग 57 लाख डॉलर है और यह 1,000 मील लंबी होगी।

बयान

ढाई साल में तैयारी होगी पाइपलाइन

ट्रंप के विशेष दूत टॉम बैरक ने पहले कहा था कि पाइपलाइन के बनने से होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो सकता है।

सीरिया का यह कदम ऐसे समय आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य मौजूदा संघर्ष के केंद्र में बना हुआ है, जो वैश्विक जलमार्ग तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है।

हालांकि, इस पाइपलाइन के निर्माण में कम से कम 2 साल लगेंगे। यानी यह होर्मुज के रास्ते होने वाले तेल यातायात का तत्काल विकल्प नहीं बन सकती।

ADVERTISEMENT