Loading...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव युद्ध नहीं है
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव युद्ध नहीं है

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव युद्ध नहीं है

लेखन गजेंद्र
Sep 04, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहा तनाव कोई युद्ध नहीं है, क्योंकि सक्रिय गोलाबारी नहीं हो रही। व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष कब तक खत्म होगा, इसकी कोई निश्चित समयसीमा वह नहीं जानते। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले इसके समाप्त होने के आसार कम हैं। वेंस ने ईरान के सिरिक में शादी समारोह पर हुई बमबारी की जांच की बात कही है।

बयान

युद्ध की समयसीमा को लेकर क्या बोले वेंस?

वेंस ने कहा कि अमेरिका ने महीनों पहले बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान बंद कर दिया था और मौजूदा संघर्ष युद्ध की श्रेणी में नहीं आता।

उन्होंने कहा, "मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। अभी कोई सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है। मैं मानता हूं कि कुछ जगहों पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है।"

युद्ध समाप्ति की समयसीमा पर वेंस ने कहा कि उन्हें इसका जवाब नहीं पता, लेकिन ईरानियों से पूछना चाहिए कि वो जहाजों पर हमले कब बंद करेंगे।

हमला

हमले बंद होने तक ईरान से बातचीत नहीं- वेंस

वेंस ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए अमेरिकी प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन का ध्यान अब यह सुनिश्चित करने पर है कि तेहरान वाणिज्यिक तेल परिवहन में बाधा डालना जारी न रख सके।

उन्होंने ईरान के साथ बातचीत को लेकर कहा कि जब तक जहाजों पर हमला बंद नहीं होता, तब तक बातचीत स्थगित रहेगी। उन्होंने कहा,, "हम ईरान से कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

जांच

शादी समारोह में हुई बमबारी की जांच कर रहा अमेरिका

वेंस ने ईरान के सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह वाले घर में मिसाइल हमले से जुड़ी खबर को संदेहास्पद बताया और कहा कि अमेरिका इसकी जांच करेगा।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मंगलवार को बताया कि शादी वाले घर में मिसाइल के छर्रे गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने इसे "युद्ध अपराध" घोषित किया। उसी दिन ईरान ने भी अमेरिका पर हमला किया।

ADVERTISEMENT