Loading...
विनाशकारी बाढ़ के कुछ दिनों बाद तिब्बत में 5 तीव्रता का आया भूकंप 
विनाशकारी बाढ़ के कुछ दिनों बाद तिब्बत में 5 तीव्रता का आया भूकंप

विनाशकारी बाढ़ के कुछ दिनों बाद तिब्बत में 5 तीव्रता का आया भूकंप 

लेखन गजेंद्र
Sep 03, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

तिब्बत और नेपाल की सीमा पर एक हफ्ते पहले आए विनाशकारी बाढ़ के बाद गुरुवार को तिब्बत में जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक इससे किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की गहराई 14 किलोमीटर बताई है। इससे आसपास के इलाके भी थर्रा गए।

भूकंप

उत्तराखंड में भी झटके लगने की सूचना

तिब्बत में भूकंप आने के बाद आसपास के इलाकों में 3 से 4 तीव्रता तक के झटके लगने की जानकारी सामने आई है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी से 202 किलोमीटर और जम्मू-कश्मीर से 118 किलोमीटर दूर था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में भी 5.1 तीव्रता का भूकंप आया है, जबकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बता दें कि जोशीमठ में पहले भी कई भूकंप के झटके लग चुके हैं।

आपदा

तिब्बत में ग्लेशियर झील के फटने से आई थी आपदा

बुधवार 26 अगस्त को तिब्बत में एक ग्लेशियर झील के फटने से भयावह बाढ़ ने नेपाल-चीन में तबाही मचा दी।

इसने दोनों सीमाई क्षेत्र के कस्बों और घाटियों को तहस-नहस कर दिया। अभी तक कीचड़ औऱ मलबे की गाद की दिख रही है, जिसने गांवों का नामोनिशान मिटा दिया।

गुरुवार तक नेपाल में 1,252 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 4,200 से अधिक लोग लापता हैं। चीन में 21 मौत हुई है, जबकि 541 लोग लापता है।

ADVERTISEMENT