Loading...
ट्रंप ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, ईरान की स्थिति पर चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UAE के राष्ट्रपति शेक मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की

ट्रंप ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, ईरान की स्थिति पर चर्चा

लेखन गजेंद्र
Sep 03, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। अमीराती सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने बताया कि फोन राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों, खासतौर पर मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों और उनसे संबंधित चल रहे प्रयासों पर चर्चा की और संबंध मजबूत करने के प्रयासों पर जोर दिया।

बातचीत

कुछ दिन पहले विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने UAE के NSA से मुलाकात की थी

ट्रंप और शेख से बातचीत तब हुई है, जब एक दिन पहले जानकारी सामने आई थी कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने UAE के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की थी।

दोनों के बीच अगस्त के अंत में इटली के सार्डिनिया में मुलाकात की बात सामने आ रही है, जिसका खुलासा बुधवार को हुआ था।

मुलाकात के दौरान दोनों ने क्षेत्रीय संकट और ईरान पर आगे के कदमों पर चर्चा की थी।

मुलाकात

क्यों खास है ये बातचीत?

अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में ईरानी सेना खाड़ी में UAE, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रही है।

इस बीच, वाशिंगटन तेहरान के खिलाफ एक नया आर्थिक दबाव अभियान चला रहा है। उसने नए आर्थिक प्रतिबंध लगाकर ईरान की कमर तोड़ने की कोशिश शुरू की है।

पिछले महीने ट्रंप की चेतावनी के बाद, UAE ने ईरान के साथ सभी व्यापार निलंबित कर दिए थे।

ADVERTISEMENT