Loading...
डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के लगभग पूर्ण नियंत्रण का दावा किया
डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के लगभग पूर्ण नियंत्रण का दावा किया

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका के लगभग पूर्ण नियंत्रण का दावा किया

लेखन गजेंद्र
Sep 02, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उनका ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगभग पूर्ण नियंत्रण हो गया है और वह मौजूदा स्थिति से काफी खुश हैं। ट्रंप ने यह दावा तब किया, जब अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से हवाई हमले शुरू किए हैं और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि उन्हें ईरान को समझौते के लिए मजबूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

बयान

ईरान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढह रही है- ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'मैं ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए मजबूर नहीं कर रहा, जैसा ABC फेक न्यूज़ ने बताया है। अगर वे कोई ऐसा समझौता करते हैं जो उनके लिए बेकार है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे हमारी मौजूदा स्थिति ज़्यादा पसंद है, जिसमें होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कंट्रोल है और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ढह रही है।'

बयान

ट्रंप ने ईरान की जनता का आह्वान किया

ट्रंप ने आगे लिखा कि ईरान अब केवल अपना अंत देख रहा है और अपरिहार्य को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'वे (ईरान) अब केवल वही कर रहे हैं, जो होना ही है।'

उन्होंने सीधे तौर पर ईरानी जनता से सरकार को चुनौती देने का आह्वान किया और पूछा, 'ईरानी लोग कब उठ खड़े होंगे और लड़ेंगे?'

बता दें कि ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिका ने होर्मुज जलमार्ग पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

ADVERTISEMENT

हमला

अमेरिका ने सिरिक में शादी समारोह पर हमला किया

अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात को होर्मुज के पास स्थिति ईरान के सिरिक काउंटी में बमबारी की, जिसमें एक शादी समारोह वाले घर को निशाना बनाया गया।

हमले में एक बच्चा समेत 5 लोग मारे गए हैं, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। ईरान ने हमले को क्रूर बताते हुए बदले की कसम खाई है।

अमेरिका की केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक्स पर बताया कि उसने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाया है।

ADVERTISEMENT