अरविंद केजरीवाल: खबरें
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, क्या है मामला?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील वैभव सिंह ने उनके खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
पत्नी सुनीता ने भगत सिंह और अंबेडकर के बीच में केजरीवाल की तस्वीर लगाई, सवाल उठे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो बयान जारी कर अपने पति का एक ओर संदेश पढ़ा।
हाई कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका, कही अहम बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज कर दी है।
तिहाड़ जेल में ठीक नहीं चल रही अरविंद केजरीवाल की तबीयत, 4.5 किलो वजन घटा- रिपोर्ट
शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं चल रही है।
तिहाड़ जेल में आतंकवादी और खूंखार अपराधियों के बीच रह रहे अरविंद केजरीवाल, जानिए कौन-कौन पड़ोसी
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खूंखार अपराधियों के बीच रहना पड़ रहा है।
दिल्ली: केजरीवाल की पत्नी से मिलने उनके घर पहुंचे AAP विधायक, बोले- इस्तीफा न दें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति मामले में जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
AAP ने फिर कहा- अरविंद केजरीवाल नहीं देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर उठी अटकलों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने विराम लगा दिया।
तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जानें क्या रहेगी दिनचर्या
शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
INDIA की महारैली में राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, अरविंद केजरीवाल का देशवासियों के नाम संदेश
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन INDIA ने लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया है। विपक्ष के कई बड़े नेताओं समेत अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।
केजरीवाल से रोजाना 5 घंटे पूछताछ, फोन डाटा के लिए ED ने ऐपल से किया संपर्क
शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में हैं। इस दौरान ED उनसे रोजाना करीब 5 घंटे पूछताछ कर रही है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन की महारैली, ये नेता होंगे शामिल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज INDIA गठबंधन और आम आदमी पार्टी (AAP) ने रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में शामिल होने जा रहे हैं।
ED ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित घोटाले में पहला आरोपपत्र दायर किया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शनिवार को अपना पहला आरोपपत्र दायर कर दिया।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र का बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के हस्तक्षेप पर भारत का जवाब, कहा- अनुचित और अस्वीकार्य
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की ओर से सवाल उठाए जाने पर केंद्र सरकार ने इसे अनुचित बताते हुए जवाब दिया है।
अरविंद केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ी, बोले- ये राजनीतिक साजिश, जनता जवाब देगी
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज केजरीवाल को भारी सुरक्षा के बीच राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने की याचिका खारिज की
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया।
केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले पर फिर बोला अमेरिका, कहा- हम अपने रुख पर कायम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वे अपने रुख पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी पर नहीं लगी रोक
शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही केजरीवाल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 2 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी को लेकर भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया
केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणियों पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने अमेरिका के कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को विदेश मंत्रालय तलब किया है।
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज करेगा सुनवाई, गिरफ्तारी को दी है चुनौती
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड पर हैं।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, कई नेता और कार्यकर्त्ता हिरासत में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज (26 मार्च) राजधानी में बड़ा प्रदर्शन कर रही है।
शराब घोटाले के सरकारी गवाह ने भाजपा को दिया करोड़ों का चंदा, AAP ने उठाए सवाल
शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को महारैली करेगा INDIA गठबंधन
INDIA गठबंधन ने 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का ऐलान किया है।
ED की हिरासत से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, AAP करेगी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी का भारत ने जताया कड़ा विरोध
शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल वे 7 दिन की ED रिमांड पर हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक रिमांड पर भेजे गए, ED ने बताया शराब घोटाले का सरगना
शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।
#NewsBytesExplainer: क्या जेल से सरकार चला सकते हैं अरविंद केजरीवाल, क्या कहता है कानून?
शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 मार्च की रात करीब 2 घंटे पूछताछ के बाद ED ने ये कार्रवाई की।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे बोले- जो हुआ, उनके कामों की वजह से हुआ
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा है।
ममता बनर्जी ने की अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा, चुनाव आयोग से मिलेगा INDIA गठबंधन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका
शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
अरविंद केजरीवाल से मनीष सिसोदिया तक, शराब नीति मामले में कौन-कौन से बड़े नेता गिरफ्तार हुए?
शराब नीति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल (21 मार्च) की रात गिरफ्तार कर लिया था। आज ED केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।
ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जेल से ही चलाएंगे सरकार
कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, मुख्यमंत्री ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची है।
केजरीवाल की हाई कोर्ट में याचिका, बोले- ED के बलपूर्वक कार्रवाई करने पर रोक लगाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर कर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
कथित जल बोर्ड घोटाला: ED के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, जानें मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए। ED ने समन जारी कर उन्हें आज पेश होने को कहा था।
दिल्ली जल बोर्ड में कथित घोटाला क्या है, जिसमें ED ने केजरीवाल को भेजा समन?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वे पहले से ही शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। इस मामले में ED उन्हें 9 समन जारी कर चुकी है।
ED ने केजरीवाल को भेजे 2 समन, AAP बोली- मुख्यमंत्री को जेल में डालने का प्रयास
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 समन भेजे हैं। पहला समन शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में है, जिसमें उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में यह नौंवा समन है।
अरविंद केजरीवाल को ED का नौंवा समन, 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को नौंवा समन भेजा है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।