NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जेल से ही चलाएंगे सरकार
    अगली खबर
    ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जेल से ही चलाएंगे सरकार
    शराब नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है

    ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जेल से ही चलाएंगे सरकार

    लेखन आबिद खान
    संपादन मुकुल तोमर
    Mar 21, 2024
    09:33 pm

    क्या है खबर?

    कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

    गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी।

    इसके बाद ED की 8 से 10 अधिकारियों की टीम सर्च वारंट लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी और 2.5 घंटे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    इतिहास

    गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री बने केजरीवाल

    केजरीवाल भारत के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनसे पहले जे जयललिता, लालू प्रसाद यादव और हाल ही में हेमंत सोरेन जैसे नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे और वे जेल से ही सरकार चलाएंगे।

    जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया

    जब ED की टीम केजरीवाल के घर पहुंची तो उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी। हालांकि, कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और वह कल इस पर सुनवाई करेगी।

    समन

    ED ने केजरीवाल को जारी किए थे 9 समन 

    शराब नीति मामले में ED केजरीवाल को अब तक 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन वे एक बार भी पेश नहीं हुए। उन्हें आखिरी समन 17 मार्च को जारी किया गया, जिसमें आज 21 मार्च को पेश होने को कहा गया।

    केजरीवाल ने समन को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।

    हाई कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

    निशाना

    AAP ने सरकार पर साधा निशाना

    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योंकि AAP ही भाजपा को रोक सकती है। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।'

    आतिशी ने कहा, "ED टीम का मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचना एक सोची-समझी साजिश है। वे एक केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे तो सैकड़ों केजरीवाल निकलेंगे। केजरीवाल एक सोच का नाम है।'

    मामला

    क्या है शराब नीति मामला?

    दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2021 में नई शराब नीति लागू की थी। इसमें शराब के ठेके निजी शराब कंपनियों को दिए गए थे।

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की। बाद में ED भी जांच में शामिल हो गई।

    आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब कंपनियों से रिश्वत लेकर उन्हें नीति के जरिए लाभ पहुंचाया और शराब के ठेके दिए।

    आरोप

    केजरीवाल पर क्या आरोप हैं?

    फरवरी, 2023 में ED ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में कहा था कि केजरीवाल ने मुख्य आरोपियों में से एक समीर महेंद्रू के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसमें उन्होंने आरोपी विजय नायर को अपना बंदा बताया था और उस पर भरोसा करने को कहा था। नायर पर घोटाले की साजिश रचने का आरोप है।

    फायदे के लिए भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता के केजरीवाल को 100 करोड़ रुपये देने का आरोप भी है।

    जानकारी

    इसी मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी जेल में

    बता दें कि इसी मामले में AAP ने नंबर 2 नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और पार्टी सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है ओर वे जेल में बंद हैं। सिसोदिया तो एक साल से जेल में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    शराब नीति

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली

    नोएडा की नामी सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद, सुरक्षाकर्मियों ने युवक-युवती को डंडों से पीटा नोएडा
    कौन है तंबाकू कारोबारी शिवम मिश्रा, जिनके घर से जब्त हुई करोड़ों की लग्जरी कारें? कानपुर
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 3 मार्च के लिए जारी हुईं कीमतें, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    भाजपा ने 33 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे, जानें कहां से किसे नहीं मिला मौका  भाजपा समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल ED के पांचवें समन पर भी नहीं होंगे पेश, AAP ने जताई गिरफ्तारी की आशंका प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला  भाजपा समाचार
    शराब नीति मामला: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED, सबूत भी मांगा प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    शराब नीति मामला: ED का अरविंद केजरीवाल को पांचवां समन, 2 फरवरी को पेशी पर बुलाया अरविंद केजरीवाल
    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, लगाए ये आरोप हेमंत सोरेन
    चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया  हेमंत सोरेन
    हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, झारखंड बंद हेमंत सोरेन

    शराब नीति

    दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई दिल्ली
    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प आम आदमी पार्टी समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मनीष सिसोदिया पर नहीं बनता PMLA का मामला, ED से मांगे सबूत मनीष सिसोदिया
    शराब नीति मामला: ED को AAP सांसद संजय सिंह की 5 दिन की हिरासत मिली संजय सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025