NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र का बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे
    अगली खबर
    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र का बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे
    केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में UN ने टिप्पणी की है

    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र का बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार सुरक्षित रहेंगे

    लेखन आबिद खान
    Mar 29, 2024
    11:12 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।

    UN ने कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित हैं।

    इस टिप्पणी पर अभी तक भारत का बयान नहीं आया है।

    बयान

    क्या बोला UN?

    UN की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने भारत में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने से जुड़ा सवाल पूछा।

    इस पर UN महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "हमें बहुत उम्मीद है कि भारत में जैसा कि चुनाव वाले किसी भी देश में होता है, राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।"

    अमेरिका

    अमेरिका ने भी की थी टिप्पणी

    इससे पहले अमेरिका ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि हम मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।

    अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने आपत्ति जताते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब किया था। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने फिर इस मामले पर टिप्पणी की थी।

    जर्मनी

    जर्मनी की टिप्पणी पर भी भारत ने जताई थी नाराजगी

    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, "हमने मामले का संज्ञान लिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे।"

    भारत ने इसका विरोध करते हुए जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया था। इसके बाद जर्मनी का रुख नरम हुआ था।

    गिरफ्तारी

    क्या है केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला?

    केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। ED का आरोप है कि केजरीवाल इस घोटाले के मुख्य सरगना हैं और घोटाले से मिली राशि का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनावों में किया गया है।

    इससे पहले ED ने केजरीवाल को कई बार समन जारी किए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।

    बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संयुक्त राष्ट्र
    अरविंद केजरीवाल
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    संयुक्त राष्ट्र

    मध्य 2023 में चीन को पछाड़कर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा भारत- UN जनसंख्या
    सूडान में गृह युद्ध जारी; 400 से अधिक लोगों की मौत, मानवीय आपदा आने का खतरा सूडान
    सूडान से आए 117 भारतीयों को नहीं लगी है येलो फीवर की वैक्सीन, किए गए क्वारंटीन सूडान
    अफगानिस्तान में तालिबान और अलकायदा के बीच रिश्ते अभी भी मजबूत- UN अफगानिस्तान

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल बोले- अनिल मसीह तो एक मोहरा था, उसके मालिकों को सजा मिलनी चाहिए आम आदमी पार्टी समाचार
    शराब नीति मामला: केजरीवाल को ED का 7वां समन, 26 फरवरी को पेश होने को कहा  शराब नीति
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने बजट में देरी पर केजरीवाल को लिखा पत्र, उठाए ये सवाल दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल 7वें समन पर भी ED के सामने पेश नहीं होंगे, जानें क्या कहा  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    अमेरिका

    सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को कोलोराडो में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के योग्य करार दिया डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: सुपर ट्यूसडे चुनाव में 8 राज्यों में जीते ट्रंप, बाइडन से मुकाबला लगभग तय अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    अमेरिका: न्यूयॉर्क में अवसाद ग्रस्त कार्टूनिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दी न्यूयॉर्क शहर
    अमेरिका: गोताखोर को इंडियाना झील में मिलीं लगभग 200 ऐपल वॉच  अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025