NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली जल बोर्ड में कथित घोटाला क्या है, जिसमें ED ने केजरीवाल को भेजा समन?
    अगली खबर
    दिल्ली जल बोर्ड में कथित घोटाला क्या है, जिसमें ED ने केजरीवाल को भेजा समन?
    दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मामले में ED ने केजरीवाल को समन जारी किया है

    दिल्ली जल बोर्ड में कथित घोटाला क्या है, जिसमें ED ने केजरीवाल को भेजा समन?

    लेखन आबिद खान
    Mar 17, 2024
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वे पहले से ही शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। इस मामले में ED उन्हें 9 समन जारी कर चुकी है।

    अब दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित घोटाले में भी ED ने केजरीवाल के समन भेजकर सोमवार यानी 18 मार्च को पेश होने को कहा है।

    आइए जानते हैं कि ये कथित घोटाला आखिर क्या है।

    मामला

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर DJB के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश अरोड़ा ने NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये का ठेका दिया था। यह ठेका इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फ्लो मीटर्स की आपूर्ति और स्थापना के लिए दिया गया था।

    आरोप है कि NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह ठेका फर्जी दस्तावेजों के जरिए लिया था। आरोप यह भी है कि NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक अन्य कंपनी को काम का उप-ठेका दिया था, जिसके बदले अरोड़ा को 3 करोड़ रुपये मिले थे।

    गिरफ्तारी

    मामले में हुई है 2 लोगों की गिरफ्तारी

    इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) भी कर रही है। ED ने CBI की FIR के आधार पर ही जांच शुरू की थी।

    फरवरी में ED ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव कुमार, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, DJB के सदस्य शलभ कुमार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापेमारी की थी। ED ने अरोड़ा और अनिल कुमार को गिरफ्तार भी किया था।

    नाम

    घोटाले में कैसे आया केजरीवाल का नाम?

    ED का कहना है कि NKG इंफ्रास्ट्रक्चर को ठेका दिए जाने के बाद अरोड़ा को नकद और बैंक खाते में रिश्वत मिली थी। यह पैसा अलग-अलग पार्टियों को दिया गया था, जिसमें AAP से जुड़े नेता भी शामिल हैं।

    ED का कहना है कि रिश्वत की रकम AAP को चुनावी फंड के तौर पर भी दी गई थी। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा यह दूसरा मामला है, जिसमें AAP और केजरीवाल का नाम सामने आया है।

    AAP

    समन पर AAP का क्या कहना है?

    AAP नेता आतिशी ने कहा, "मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED की ओर से एक और समन भेजा गया है। उन्‍हें दिल्‍ली जल बोर्ड से जुड़े मामले की जांच में शामिल होने को कहा गया है। ED द्वारा इस मामले में केस दर्ज करने से हम लोग पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। ऐसा लगता है कि यह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का दूसरा प्लान है और लोकसभा चुनावों के लिए उन्हें प्रचार करने से रोकने का तरीका है।"

    शराब नीति

    शराब नीति मामले में भी फंसे हैं केजरीवाल

    केजरीवाल शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में भी फंसे हैं। इस मामले में उन्हें ED 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन वे एक बार भी एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।

    आरोप है कि केजरीवाल ने घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक समीर महेंद्रू के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसमें उन्होंने आरोपी विजय नायर को अपना बंदा बताया था और उस पर भरोसा करने को कहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली जल बोर्ड
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल ने राम मंदिर पर खुशी जताई, बोले- रामराज्य के 10 सिद्धांतों पर चला रहे सरकार दिल्ली
    AAP सरकार को गिराना चाहती है भाजपा, 7 विधायकों से किया था संपर्क- केजरीवाल भाजपा समाचार
    अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी समाचार
    चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा ने INDIA को हराया; AAP का धांधली का आरोप, हाई कोर्ट जाएगी भाजपा समाचार

    दिल्ली जल बोर्ड

    दिल्ली: उपराज्यपाल ने अब लगाया जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप दिल्ली

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू प्रसाद यादव पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे बिहार
    ED की कार्रवाई के बीच 'गायब' हुए हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने कहा- हालातों पर नजर हेमंत सोरेन
    ED ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख नकदी बरामद की  हेमंत सोरेन
    दिल्ली से "गायब" झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में दिखे, विधायकों संग बैठक की हेमंत सोरेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025