कौन हैं AI जीनियस राउल जॉन अजू, जिनके काम की रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की तारीफ?
क्या है खबर?
मॉस्को में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय किशोर राउल जॉन अजू के तकनीकी काम की सराहना की है। 16 साल के अजू ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। पुतिन ने कहा कि ऐसे प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती देते हैं। यह मुलाकात 26 नवंबर को AI जर्नी 2026 सम्मेलन में हुई, जहां भारत, रूस और कजाकिस्तान के युवा भी मौजूद थे।
परिचय
कौन हैं AI राउल जॉन अजू?
राउल जॉन अजू मूल रूप से केरलम के रहने वाले हैं। वह AI के क्षेत्र में काम करने वाले युवा उद्यमी, डेवलपर और शिक्षक हैं।
उन्हें AI किड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। बचपन से ही उन्हें नई तकनीक बनाने और उसके साथ प्रयोग करने में दिलचस्पी रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 12 साल की उम्र में मी-बॉट नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किया था। वह AIRealm टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी भी चलाते हैं।
तकनीक
बिना पारंपरिक पढ़ाई के सीखी तकनीक
अजू ने AI और रोबोटिक्स की जानकारी खुद प्रयोग करके हासिल की है।
वह अलग-अलग कार्यशालाओं के जरिए छात्रों और कामकाजी लोगों को भी नई तकनीक सिखाते हैं। उनके प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की संख्या को लेकर मीडिया में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 1.4 लाख बताई गई है, जबकि कुछ में करीब 5 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने का दावा किया गया है।
काम
आम लोगों के काम आने वाले AI टूल
अजू ने ऐसे AI टूल तैयार किए हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने में किया जा सकता है।
उनका 47X प्रोजेक्ट कानूनी जानकारी को आम लोगों के लिए समझना आसान बनाने पर केंद्रित है। इसके अलावा उन्होंने मलयालम, हिंदी और उर्दू जैसी भाषाओं के लिए आवाज आधारित तकनीक पर काम किया है।
थिंकक्राफ्ट नाम के प्लेटफॉर्म के जरिए वह बच्चों और छात्रों को AI की जानकारी आसान तरीके से देने की कोशिश कर रहे हैं।
राय
AI को लेकर पुतिन के सामने रखी अपनी राय
सम्मेलन में पुतिन ने सवाल उठाया कि AI पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने से युवाओं की खुद सोचने और जानकारी याद रखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
इस पर अजू ने कहा कि AI को पढ़ाई का विकल्प नहीं, बल्कि सीखने में मदद करने वाला साधन बनाना चाहिए।
उन्होंने इसकी तुलना कैलकुलेटर से की और कहा कि किसी भी तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले विषय की बुनियादी जानकारी होना जरूरी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
🚨BREAKING: 🇷🇺President Putin hails 🇮🇳Indian 16yo teenager Raul John Aju's AI projects, says they are in line with PM Modi's «Make in India» policy:
— Lisa Singh (@YakushinaLisa) November 26, 2026
«Ultimately, your work helps realize PM Modi’s “Make in India” call, right? Because it helps young people to find their own… pic.twitter.com/kQ2CWTYay3