Page Loader
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को महारैली करेगा INDIA गठबंधन
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को महारैली करेगा INDIA गठबंधन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को महारैली करेगा INDIA गठबंधन

Mar 24, 2024
01:58 pm

क्या है खबर?

INDIA गठबंधन ने 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का ऐलान किया है। शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इस रैली का आयोजन किया जाएगा। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, उससे लोगों में गुस्सा है। प्रधानमंत्री विपक्ष को खत्म करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं।

सवाल

कांग्रेस ने उठाए भाजपा पर सवाल

राय ने आगे कहा कि प्रदर्शन करने के रोकने के लिए दिल्ली को किला बना दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के परिवार को नजरबंद किया गया है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को कल सील कर दिया गया। कांग्रेस के अकाउंट सीज कर दिए गए हैं। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आप चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर रहे हैं। क्या यह लोकतंत्र है?

ट्विटर पोस्ट

विपक्ष पर एकतरफा हमला हो रहा- आतिशी