NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई
    ED केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश करेगी

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का बड़ा प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई

    लेखन आबिद खान
    Mar 22, 2024
    10:24 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कल (21 मार्च) की रात गिरफ्तार कर लिया था। आज ED केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

    दूसरी तरफ गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। AAP के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

    ITO

    ITO मेट्रो स्टेशन बंद

    AAP के प्रदर्शन को देखते हुए ITO मेट्रो स्टेशन को आज दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है। AAP कार्यालय की ओर जाने वाले सारे रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती भी की गई है।

    AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "ये दिल्ली के मुख्यमंत्री की नहीं, बल्कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता की गिरफ्तारी है। यह लोकतंत्र की हत्या है।"

    सुनवाई

    गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल की कानूनी टीम की ओर से कल रात ही याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई की मांग की गई थी।

    AAP नेता आतिशी ने कहा, "हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र की रक्षा करेगा।"

    विपक्ष

    विपक्ष ने भाजपा को घेरा

    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने भाजपा को घेरा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, 'चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है।'

    तेजस्वी यादव ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी से साफ है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय भाजपा जांच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ में और उनकी पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।'

    बात

    राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से की बात

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से फोन पर बातचीत की है। राहुल ने केजरीवाल के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, राहुल ने केजरीवाल के परिवार को कानूनी मदद मुहैया कराने की बात भी कही है। राहुल आज केजरीवाल या उनके परिवार से मुलाकात भी कर सकते हैं।

    इससे पहले राहुल ने 'एक्स' पर लिखा, 'डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।'

    वजह

    क्यों गिरफ्तार किए गए केजरीवाल?

    दरअसल, दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2021 में नई शराब नीति लागू की थी। इसमें शराब के ठेके निजी कंपनियों को दिए गए थे। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने शराब कंपनियों से रिश्वत लेकर उन्हें नीति के जरिए लाभ पहुंचाया।

    ED ने चार्जशीट में कहा था कि केजरीवाल ने मुख्य आरोपियों में शामिल समीर महेंद्रू के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसमें उन्होंने आरोपी विजय नायर को अपना बंदा बताया था। नायर पर रिश्वत लेने का आरोप है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुप्रीम कोर्ट
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    सुप्रीम कोर्ट

    क्या है अनुच्छेद 142, जिसका इस्तेमाल कर सुप्रीम कोर्ट ने पलटे चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजे? चुनाव परिणाम
    किसानों ने 29 फरवरी तक टाला 'दिल्ली कूच', आज निकालेंगे कैंडल मार्च किसान आंदोलन
    सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, सरकार तटरक्षक बल में महिलाओं को स्थायी कमीशन दे वरना हम देंगे  केंद्र सरकार
    भाजपा IT सेल से संबंधित मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    राज्यसभा चुनाव: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मैदान में उतारेगी AAP स्वाति मालीवाल
    स्वाति मालीवाल: IT कर्मचारी से AAP का राज्यसभा उम्मीदवार बनने तक का सफर और विवाद दिल्ली महिला आयोग
    दिल्ली से AAP उम्मीदवारों की जीत, संजय-स्वाति और एनडी गुप्ता पहुंचे राज्यसभा संजय सिंह
    कांग्रेस और AAP साथ मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, जानिए क्या है रणनीति कांग्रेस समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर AAP का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल बोले- भाजपा वोट चोर आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल और आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला  भाजपा समाचार
    शराब नीति मामला: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED, सबूत भी मांगा प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा चाहती है हम उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं आम आदमी पार्टी समाचार

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, लगाए ये आरोप हेमंत सोरेन
    चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया  हेमंत सोरेन
    हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, झारखंड बंद हेमंत सोरेन
    केजरीवाल ED के पांचवें समन पर भी नहीं होंगे पेश, AAP ने जताई गिरफ्तारी की आशंका अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025