Page Loader

आम आदमी पार्टी समाचार: खबरें

हस्ताक्षर विवाद: AAP का आरोप, राहुल की तरह राघव की सदस्यता रद्द करना चाहती है सरकार

दिल्ली विधेयक से संबंधित एक प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा की सदस्यता रद्द करने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल का कांग्रेस और अन्य पार्टियों को पत्र, दिल्ली विधेयक पर समर्थन के लिए धन्यवाद कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन INDIA के वरिष्ठ नेताओं पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में विपक्षी नेताओं का दिल्ली सेवा विधेयक पर समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया।

AAP सांसद राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसदों के 'फर्जी हस्ताक्षर करने' से संबंधित मामला क्या है?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा दिल्ली सेवा विधेयक पर एक प्रस्ताव पेश करके विवादों में घिर गए हैं।

07 Aug 2023
गुजरात

गुजरात: AAP प्रमुख का दावा- कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और AAP सीट बंटवारे के फार्मूले के तहत मिलकर लड़ेंगे।

06 Aug 2023
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान पर लगाया अपमानित करने का आरोप, दी कार्रवाई की चेतावनी

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच नई खींचतान सामने आई है।

RRTS परियोजना: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, 415 करोड़ रुपये देने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने आज रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली सरकार पिछले 3 सालों में विज्ञापन पर 1,100 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है, तो निश्चित तौर पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी वित्त पोषित किया जा सकता है।

24 Jul 2023
संजय सिंह

मणिपुर हिंसा पर संसद में हंगामा, AAP सांसद संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसद के मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

17 Jul 2023
दिल्ली

#NewsBytesExplainer: DERC के अध्यक्ष की नियुक्ति पर छिड़ा विवाद क्या है और यह पद क्यों अहम?

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिलकर दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) के अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए कहा है।

#NewsBytesExplainer: कांग्रेस के समर्थन के बावजूद AAP के लिए राज्यसभा में अध्यादेश रोक पाना क्यों मुश्किल?

दिल्ली के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अब आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस का साथ भी मिल गया है। AAP विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर कोशिश कर रही है कि अध्यादेश को राज्यसभा से पारित न होने दिया जाए।

16 Jul 2023
दिल्ली

विपक्ष की बैठक में शामिल होगी AAP, अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन के बाद फैसला

आम आदमी पार्टी (AAP) 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरू में आयोजित होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में हिस्सा लेगी।

16 Jul 2023
दिल्ली

दिल्ली: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP को मिला कांग्रेस का साथ

कांग्रेस दिल्ली के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करेगी।

15 Jul 2023
दिल्ली

दिल्ली में बाढ़: AAP और भाजपा आमने-सामने, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- गाली देने से कुछ नहीं होगा

दिल्ली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से यमुना और आसपास के इलाकों की स्थिति बेहद खराब है।

दिल्ली दंगे: हाई कोर्ट ने पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को जमानत दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित 5 अलग-अलग मामलों में शर्तों के साथ जमानत दे दी।

04 Jul 2023
भगवंत मान

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया UCC का विरोध, विपक्ष ने AAP से स्पष्टीकरण मांगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और उसका किसी भी समुदाय के सामाजिक रीति-रिवाजों से छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं है।

दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश की प्रति जलाएंगे अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट में भी दी चुनौती

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलााफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में AAP सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार के अध्यादेश पर तुरंत रोक लगाई जाए।

#NewsBytesExplainer: क्या UCC को संसद में पारित करा पाएगी सरकार और कैसे AAP की भूमिका अहम? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन किया था, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संसद में इससे संबंधित विधेयक ला सकती है।

AAP ने सैद्धांतिक रूप से UCC का समर्थन किया, कहा- व्यापक चर्चा होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करने के बाद देशभर में UCC पर चर्चा तेज हो गई है।

विपक्षी एकता को झटका; AAP बोली- कांग्रेस ने अध्यादेश का विरोध नहीं किया तो गठबंधन नहीं

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक खत्म हो गई है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।

केंद्र के अध्यादेश पर AAP की धमकी पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिया ये जवाब

बिहार में विपक्षी पार्टियों की बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की धमकी का जवाब दिया।

AAP की कांग्रेस को धमकी, अध्यादेश पर समर्थन नहीं किया तो विपक्षी बैठक का बहिष्कार करेंगे- रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को पटना में होने जा रही विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले कांग्रेस को धमकी दी है।

20 Jun 2023
पंजाब

पंजाब: राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने की तैयारी, विधानसभा में विधेयक पारित

पंजाब की विधानसभा ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया, जिसमें राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाए जाने का प्रावधान है।

18 Jun 2023
दिल्ली

AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया।

अरविंद केजरीवाल को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस पार्टी का समर्थन मिला? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

दिल्ली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की रैली, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना 

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में महारैली कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रैली को संबोधित किया।

दिल्ली नगर निगम: स्थायी समिति के चुनाव के नतीजे घोषित, AAP और भाजपा 3-3 सीटें जीतीं

दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 और भाजपा के 3 सदस्यों ने जीत दर्ज की है।

29 May 2023
दिल्ली

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट 

कांग्रेस के दिल्ली के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की उम्मीद नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट

दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार के बीच अध्यादेश को लेकर चल रही लड़ाई में AAP का समर्थन न करने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस नेता से की मुलाकात?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ मुलाकात की।

#NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के बंगले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के नवीनीकरण पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बंगले में महंगी टाइल्स, डिजाइनर सामान और जकूजी जैसी सुख-सुविधाएं लगाई गई हैं।

#NewsBytesExplainer: क्या होता है अध्यादेश, इस पर संविधान की स्थिति और ये विधेयक से कैसे अलग?

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

शराब नीति मामला: ED का AAP सांसद संजय सिंह के सहयोगियों पर छापा, पार्टी ने बताई तानाशाही

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार की नई शराब नीति से जुड़े एक मामले में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के कई परिसरों पर छापा मारा।

#NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश मामले में भाजपा को हराने के लिए क्या रणनीति बनाई है?

केंद्र सरकार ने दिल्ली में नौकरशाहों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर एक अध्यादेश जारी किया है, जिसे दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने गैर-संवैधानिक करार दिया है।

AAP के समर्थन में उतरी कांग्रेस, पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश का करेगी संसद में विरोध 

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध करने का फैसला किया है।

दिल्ली: तिहाड़ में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत अचानक बिगड़ी, सफदरजंग अस्पताल लाया गया

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत सोमवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया।

21 May 2023
दिल्ली

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, जारी है विपक्ष को जोड़ने की कवायद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में मुलाकात की।

दिल्ली: केंद्र ने अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अध्यादेश किया जारी, AAP का पलटवार

केंद्र सरकार ने दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक नया अध्यादेश जारी किया है।

दिल्ली: कौन हैं IAS अधिकारी आशीष मोरे और उनके ट्रांसफर से जुड़ा विवाद क्या है?

दिल्ली सरकार ने सेवा विभाग में कार्यरत सचिव आशीष मोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सरकार ने मोरे से पूछा है कि उसके निर्देश का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है।

13 May 2023
उपचुनाव

उपचुनाव: जालंधर लोकसभा सीट पर AAP जीती, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मारी बाजी; जानें नतीजे

कर्नाटक चुनाव के साथ-साथ आज 4 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए। इसमें उत्तर प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

दिल्ली सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नौकरशाहों के नियंत्रण के आदेश की अवहेलना का आरोप

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को केंद्र पर नौकरशाहों के नियंत्रण के फैसले की अवहेलना का आरोप लगाते हुए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सुप्रीम कोर्ट में AAP की जीत, दिल्ली सरकार को मिला अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को बड़ी जीत मिली है।