NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल
    अगली खबर
    AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत की (तस्वीर- ट्विटर/@AamAadmiParty)

    AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 18, 2023
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया।

    उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अगले 50 वर्षों तक AAP को दिल्ली और पंजाब की सत्ता से नहीं हटा सकती है।

    केजरीवाल ने कहा कि सभी राज्यों के लोग AAP को पसंद करने लगे हैं और दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं चाहते हैं।

    बयान 

    देश से 10 वर्षों में मिटा सकते हैं गरीबी- केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा, "इन 75 वर्षों में सिर्फ दो पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस, ने देश पर राज किया। आज हमारा देश गरीब है और पिछड़ा है। हमारे लोग इनकी वजह से अशिक्षित हैं। इन दोनों पार्टियों के कारण जनता की सरकारों से उम्मीद खत्म हो गई है।"

    उन्होंने कहा, "मेरी योजना भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने की है। हम 10 वर्षों में देश से गरीबी मिटा सकते हैं।"

    बयान 

    केजरीवाल बोले- केंद्र सरकार को चला रहे हैं अनपढ़ लोग

    केजरीवाल ने कहा, "केंद्र सरकार को अनपढ़ लोग चला रहे हैं। पहले कहते हैं कि 2,000 रुपये का नोट लाने से भ्रष्टाचार खत्म होगा, अब कहते हैं 2,000 रुपये का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। नोटबंदी से देश 20 साल पीछे चला गया। अगली बार वोट अनपढ़ को नहीं, पढ़े-लिखे को देना।"

    उन्होंने कहा कि अगर AAP सरकार में आई तो बच्चों का भविष्य बेहतर हो जाएगा।

    प्रचार 

    केजरीवाल ने गहलोत पर भी साधा निशाना

    केजरीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गहलोत ने दिल्ली की देखा-देखी 1 अप्रैल से 100 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। राजस्थान में बिजली मुफ्त है क्योंकि बिजली आती ही नहीं है। चुनाव के बाद कहेंगे कि बजट में घाटा होगा और पैसे नहीं हैं।"

    बता दें कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल ने यहां प्रचार की शुरुआत कर दी है।

    दर्जा 

    AAP को मिल चुका है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

    चुनाव आयोग ने इस साल अप्रैल में AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्रदान किया था।

    दिल्ली और पंजाब में AAP की बहुमत की सरकार है। पिछले साल मार्च में गोवा विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने 6 प्रतिशत से अधिक वोट और 2 से अधिक सीटें जीतकर क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा पा लिया था।

    इसके बाद गुजरात चुनाव में 5 सीटें और 13 प्रतिशत वोट मिलने के बाद वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    पंजाब
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके भूकंप
    दिल्ली: महापंचायत के लिए जा रहे पहलवान हिरासत में, पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल दिल्ली पुलिस
    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? नरेंद्र मोदी
    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा यात्रा

    पंजाब

    शिरोमणि अकाली दल सांसद सिमरनजीत सिंह ने कहा- अमृतपाल को पाकिस्तान भाग जाना चाहिए सिमरनजीत सिंह मान
    पटियाला जेल से नवजोत सिंह सिद्धू को 1 अप्रैल को किया जाएगा रिहा  नवजोत सिंह सिद्धू
    पंजाब: अमृतपाल का साथी ड्राइवर जोगा सिंह लुधियाना से गिरफ्तार, पुलिस को दिया था चकमा अमृतपाल सिंह
    नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद आज होंगे रिहा, जानें किस मामले में गए थे जेल कांग्रेस समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला भाजपा समाचार
    दिल्ली की मुफ्त बिजली योजना पर AAP सरकार और LG आमने-सामने, जानें पूरा मामला  दिल्ली
    कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान  कर्नाटक चुनाव
    'मोदी हटाओ देश बचाओ' के बाद AAP का प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल, पोस्टर छापे अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    शराब नीति मामला: CBI का अरविंद केजरीवाल को समन, रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली
    कोर्ट में झूठ बोलने वाले CBI और ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाऊंगा मुकदमा- अरविंद केजरीवाल  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    शराब नीति मामला: पेशी के लिए CBI दफ्तर पहुंचे केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली: उपराज्यपाल कार्यालय का आरोप, केजरीवाल सरकार के अनुमति न देने पर रुकी सीवेज परियोजना दिल्ली के LG (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025