NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में बाढ़: AAP और भाजपा आमने-सामने, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- गाली देने से कुछ नहीं होगा
    अगली खबर
    दिल्ली में बाढ़: AAP और भाजपा आमने-सामने, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- गाली देने से कुछ नहीं होगा
    दिल्ली में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान

    दिल्ली में बाढ़: AAP और भाजपा आमने-सामने, मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- गाली देने से कुछ नहीं होगा

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 15, 2023
    03:00 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से यमुना और आसपास के इलाकों की स्थिति बेहद खराब है।

    इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं और एक दसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

    इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे को गाली देने का कोई फायदा नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

    पृष्ठभूमि

    दिल्ली में वर्तमान में क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जल स्‍तर और बढ़ गया है।

    हालांकि, यमुना नदी का जल स्तर सुबह 207.68 मीटर पर आ गया है।

    इधर, ITO रोड और राजघाट सहित मध्य दिल्ली के प्रमुख इलाके अभी जलमग्न हैं। रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के बाहर की सड़क, यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, सिविल लाइंस में भी भारी जलभराव है।

    किल्लत

    वाटर प्लांट्स के बंद होने से हुई पेयजल की किल्लत

    यमुना नदी से बाढ़ के कारण पेयजल सप्लाई वाले तीन वाटर प्लांट बंद होने से पानी की किल्लत हो गई।

    शुक्रवार को एक वाटर प्लांट को चालू कर दिया गया था। इसके अलावा चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को भी चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    हालांकि, इनमें अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जानकारी

    मुकुंदपुर चौक इलाके में डूबने से 3 लड़कों की मौत

    उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में तैरने की कोशिश करते समय 3 लड़के डूब गए। दिल्ली में यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार करने के बाद पहली बार किसी की मौत हुई है।

    आरोप

    भाजपा ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

    दिल्ली में बाढ़ से बिगड़ी स्थिति के बाद भाजपा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की अनदेखी से दिल्ली के हजारों लोगों को घर से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर बाढ़ से निपटने में 100 प्रतिशत असफल होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली का राज्य स्तर का दर्जा ही खत्म करने की मांग की है।

    जवाब

    एक-दूसरे को गाली देने से कुछ नहीं होगा- केजरीवाल

    भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "यह एक ऐसा संकट है जब इंसानों को दूसरे इंसानों की मदद करनी चाहिए। एक-दूसरे को गाली देने से कोई फायदा नहीं है। भाजपा कल से मुझे गाली दे रही है। उन्हें ऐसा करने दीजिए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।"

    उन्होंने दिल्लीवासियों से आपातकालीन स्थिति के लिए एक-दूसरे पर उंगली उठाने और दोषारोपण करने से बचने की अपील भी की है।

    उम्मीद

    केजरीवाल ने जताई जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

    यमुना नदी का जल स्तर कम होने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया गया है। इसके बाद मशीनें सुखाई जाएगी। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे। कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें।'

    खतरा

    दिल्ली में दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट

    मुख्यमंत्री केजरीवाल की उम्मीदों पर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी से पानी फिरता नजर आ रहा है।

    IMD ने शनिवार और रविवार के लिए राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    ऐसे में यदि दिल्ली में फिर से बारिश होती है तो यमुना का जल्द स्तर दोबारा बढ़ जाएगा और बाढ़ के हालत और बिगड़ जाएंगे। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू नहीं हो पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली: शाहबाद डेरी इलाके में दोस्त संग बैठी किशोरी से पार्क में गैंगरेप, 2 युवक गिरफ्तार रेप
    दिल्ली का डियर पार्क है बेहद प्रसिद्ध, जानिए इसकी खासियत लाइफस्टाइल
    महाराष्ट्र में 3 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में 5 जुलाई तक रिमझिम बारिश भारतीय मौसम विभाग
    अब दिल्ली मेट्रो में ले जा सकेंगे शराब की 2 सीलबंद बोतलें, नियमों में हुआ बदलाव दिल्ली मेट्रो

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, जारी है विपक्ष को जोड़ने की कवायद दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: क्या है अध्यादेश का मामला, जिसे लेकर आमने-सामने आईं दिल्ली और केंद्र सरकार? दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश मामले में भाजपा को हराने के लिए क्या रणनीति बनाई है? आम आदमी पार्टी समाचार
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आरोप, दिल्ली पुलिस ने किया मनीष सिसोदिया से दुर्व्यवहार; देखें वीडियो मनीष सिसोदिया

    आम आदमी पार्टी समाचार

    #NewsBytesExplainer: भारत में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है और इससे क्या फायदा होता है? तृणमूल कांग्रेस
    दिल्ली में आज से नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी, LG ने अभी तक नहीं दी है मंजूरी दिल्ली
    शराब नीति मामला: CBI का अरविंद केजरीवाल को समन, रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया अरविंद केजरीवाल
    शराब नीति मामला: पेशी के लिए CBI दफ्तर पहुंचे केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    भाजपा समाचार

    दिल्ली नगर निगम: स्थायी समिति के चुनाव के नतीजे घोषित, AAP और भाजपा 3-3 सीटें जीतीं दिल्ली नगर निगम
    असम: राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मृत मिलीं भाजपा की महिला नेता, हत्या की आशंका असम
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या; पत्नी गिरफ्तार, प्रताड़ित करता था मृतक उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल राजस्थान सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025