Loading...
ममता बनर्जी को पैर में लगी थी चोट या किया नाटक? जांच कराएगी बंगाल सरकार
ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के दावों की पश्चिम बंगाल सरकार जांच कराएगी

ममता बनर्जी को पैर में लगी थी चोट या किया नाटक? जांच कराएगी बंगाल सरकार

लेखन आबिद खान
Oct 03, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के दावे को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता के पैर में कोई चोट नहीं लगी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस घटना की CID जांच कराएगी। राज्य सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुवेंदु ने दावा किया कि ममता ने चुनाव के दौरान चोट लगने का नाटक किया था।

बयान

सुवेंदु ने दिखाई ममता की मेडिकल रिपोर्ट

सुवेंदु ने एक मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि ममता ने 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने का नाटक किया था।

उन्होंने कहा, "हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि फ्रैक्चर या हड्डी खिसकने का कोई सबूत नहीं था। हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे। उनके पैर में पट्टी बंधी थी। मुझे निजी हमले पसंद नहीं हैं, लेकिन उस दिन जो हुआ था, उस बारे में बताएंगे।"

जांच

सुवेंदु बोले- आचार संहिता हटने के बाद जांच करेंगे

सुवेंदु ने 11 मार्च, 2021 की बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा, "फ्रैक्चर का कोई सबूत नहीं है। मैं इसके बारे में कुछ बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा हूं। CID जांच कर रही है। एक बार चुनाव के नियम हट जाने के बाद, हम इस झूठे प्रोपेगैंडा के लिए एक नई जांच करेंगे। मैं 9 अक्टूबर के बाद इसके बारे में बताऊंगा। उनके झूठे आरोपों ने नंदीग्राम के लोगों का अपमान किया।"

ADVERTISEMENT