पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए
क्या है खबर?
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके काफिले पर पंजाब के बटाला में हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि जब वह भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'पंजाब नशा मुक्ति यात्रा' के शुभारंभ में शामिल होने अमृतसर से पठानकोट पठानकोट जा रहे थे, तब उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए। बिट्टू ने हमले के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया है।
हमला
हथियारों से साथ हमला करने का आरोप
बिट्टू का आरोप है कि जब उनका काफिला फतेहगढ़ चुरियन विधानसभा क्षेत्र के AAP प्रभारी जोबन रंधावा के कार्यालय के पास पहुंचा, तो वहां AAP कार्यकर्ता उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
घासीतपुरा स्टेशन के पास राजमार्ग पर जमा भीड़ ने उनके वाहनों को घेर लिया और कारों के शीशे तोड़ दिए।
उन्होंने दावा किया कि लोग 'इन्हें घेर लो, पीट दो, मार डालो' चिल्ला रहे थे और कुछ हमलावर हथियार लिए हुए थे।
हमला
बिट्टू को बचाने के लिए एक आवास में ले गए सुरक्षाकर्मी
बिट्टू ने बताया कि मौके पर करीब 500 लोग मौजूद थे, तभी उनकी सुरक्षा में तैनात 100 कर्मियों ने तुरंत काफिले को रोका और उन्हें पास के एक मकान में ले गए।
बिट्टू ने बताया कि उन्हें मकान के अंदर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि प्रदर्शनकारी भीड़ में कुछ लोग कथित तौर पर हथियारबंद थे।
घटना के बाद, उनकी सुरक्षा टीम ने मौके पर ही 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिया।
ट्विटर पोस्ट
बिट्टू के काफिले के दौरान हंगामा
बटाला, पंजाब: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंके जाने के बाद हंगामा हुआ। pic.twitter.com/fnVeC54DA6
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 18, 2026