चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट को नया पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह दिया
क्या है खबर?
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उसके चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर चल रहे खींचतान के बीच अस्थायी तौर पर व्यवस्था की है। आयोग ने TMC के मौजूदा नाम और चुनाव चिन्ह को स्थिर रखते हुए ममता बनर्जी और बागी गुट को अलग-अलग अंतरिम नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। ममता के नेतृत्व वाले गुट को आयोग ने 'ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया गया है और चुनाव चिन्ह 'फुटबॉल खिलाड़ी' तय किया है।
फैसला
बागी गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम दिया गया
आयोग ने ममता के बागी गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम दिया है। उसका चुनाव चिन्ह 'लिफाफा' तय किया गया है।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये चिन्ह अस्थायी हैं और आगामी उपचुनाव में लागू होंगे।
चुनाव आयोग ने 'अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस' नाम और उसके पारंपरिक 'फूल और घास' चिन्ह को अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक दिन बाद नई पहचान आवंटित की है।