Loading...
राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री ज्ञानेश कुमार को बचा रहे, आज नहीं तो कल गुनाहगारों को सजा होगी
चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है

राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री ज्ञानेश कुमार को बचा रहे, आज नहीं तो कल गुनाहगारों को सजा होगी

लेखन आबिद खान
Sep 24, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़ी रिपोर्टों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतांत्रित ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है और इसके लिए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। राहुल ने दावा किया कि देश में लोकसभा से लेकर विधानसभा तक हर चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के कुछ वीडियो भी दिखाए।

तरीका

राहुल बोले- गुनाहगारों को आज नहीं तो कल सजा होगी

राहुल ने कहा, "दिसंबर, 2023 में CEC को लेकर कानून बनाया गया। इसमें उन्हें हर तरह की सुरक्षा मिल गई। 7 फरवरी, 2025 को लेकर मैंने महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी प्रेस वार्ता की। हमने वोटर अधिकार यात्रा निकाली। ज्ञानेश कुमार के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। ज्ञानेश पढे़-लिखे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि उन्होंने कितना बड़ा गुनाह किया है। वे लोकतंत्र को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं। हम चुपचाप लोकतंत्र को बर्बाद होते नहीं देखेंगे।"

जांच

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जांच होगी- राहुल

राहुल ने कहा, "ये देश के खिलाफ कृत्य है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसके लिए जांच का सामना करना पड़ेगा। वे देशद्रोही हैं। जो वोटों पर हमला करता है और लोगों को मताधिकारी को छीनता है वो देशद्रोही है। मैं ये बात हल्के में नहीं कह रहा हूं। मैं 3 सालों से ये बात कह रहा हूं और तथ्यों के आधार पर कह रहा हूं। देश की जनता भी ये बात जानती है।"

ADVERTISEMENT

चुनाव आयोग

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार ने हर तरह के सवाल नकार दिए

राहुल ने कहा, "चुनाव आयोग की ये जिम्मेदारी है कि वो वोटों की रक्षा करे। ये 100 प्रतिशत सत्य है कि हर तरह के चुनाव धांधली से भरे हुए हैं। ज्ञानेश कुमार पर 2 चुनाव आयुक्त सवाल उठा रहे हैं, मैं सवाल उठा रहा हूं, लेकिन उन्होंने नकार दिए। अब सरकार द्वारा चुने गए लोग ही सवाल उठा रहे हैं। मैं बताता चाहता हूं कि वोट चोरी से कानून चोरी होती है और फिर संस्था चोरी होती है।"

ADVERTISEMENT

बयान

राहुल ने कहा- भाजपा के सामने एंटी इनकम्बेंसी कहां गायब हो गई?

राहुल ने कहा, "हम किसी नेता की लोकप्रियता और सरकार का प्रदर्शन समझ सकते हैं। लेकिन ये नहीं समझ सकते कि एंटी इनकम्बेंसी क्यों गायब हो गई। ये हमारे लिए सबसे बड़ी पहेली थी। हमने इसका जवाब ढूंढ लिया है। वोट से संविधान को ताकत मिलती है। संविधान से कानून बनते हैं और इनसे हमारे संस्थान बनते हैं। अगर वोट नष्ट हो जाते हैं, तो संविधान और संस्थानों का कोई मतलब नहीं रह जाता।"

विवाद

क्या है चुनाव आयोग से जुड़ी रिपोर्ट पर विवाद?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार अपनी आपत्तियां चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष दर्ज कराई थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने जिन मुद्दों पर आपत्ति जताई उनमें नए मतदाताओं का पंजीयन, मतदाता सूची से नाम हटाना और जोड़ना और SIR प्रक्रिया में मतदाता का नाम वापस जोड़ने के आदेशों के खिलाफ अपील करना जैसै मुद्दे शामिल थे।

ADVERTISEMENT