पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से सुवेंदु के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सुवेंदु के PA रहे चंद्रनाथ की मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
TMC
TMC ने किसे मैदान में उतारा?
ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। TMC ने नंदीग्राम से मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि रेजीनगर सीट से सफीउद्दीन शेख चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने नंदीग्राम से संचित प्रधानी डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
यानी दोनों ही सीटों पर TMC के 2 गुट आमने-सामने आ गए हैं।
चुनाव
दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान
मुख्यमंत्री सुवेंदु ने नंदीग्राम और भवानीपुर से जीतने के बाद नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के चलते खाली हुई है।
कांग्रेस ने रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को उतारा है, जबकि नंदीग्राम से मिलन प्रधान मैदान में हैं।
CPI(M) ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि CPI ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।
दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा।