Loading...
राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री पर विवाद भड़क गया है

राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

Sep 20, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री (आवाज की नकल) किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। रविवार (20 सितंबर) को सामने आई इस घटना के बाद भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे नैतिक दिवालियापन और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा करार दिया है।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद इंदौर में आयोजित कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से शुरू हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुल्कित मणी ने मंच संभाला और एक छोटा कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

पुल्कित ने प्रधानमंत्री मोदी के बात करने के अंदाज, विदेशी नेताओं के साथ उनके संवाद और उनके हाव-भाव की मिमिक्री की।

कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति, बच्चों के साथ उनके सिक्के का जादू और उनकी स्वर्गीय माताजी का संदर्भ लेकर तंज भी कसा।

प्रतिक्रिया

राहुल ने भी दी प्रतिक्रिया?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जब कॉमेडियन प्रधानमंत्री मोदी की एक बुजुर्ग महिला (मां) के साथ हुई पिछली बातचीत का मजाक उड़ा रहा था, तब मंच पर बैठे राहुल हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जब कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री मोदी की आवाज निकालते हुए राहुल से पूछा, "माई फ्रेंड, आप कैसे हैं?" तो राहुल ने जवाब दिया, "मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं मोदी जी?"

इस वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

विरोध

भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

भाजपा के राष्ट्रीय आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस घटना का वीडियो शेयर कर कांग्रेस और राहुल पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा ने एक्स पर लिखा, 'एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और स्नेह दिया, वहीं दूसरी तरफ राहुल ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। मूल्यों की राजनीति और दिखावे की राजनीति के बीच यही सबसे बड़ा अंतर है।'

हमला

शिक्षा मंत्री ने भी बोला हमला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी लिखा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस नैतिक दिवालियापन के बिल्कुल निचले स्तर पर गिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने के लिए छात्रों के कार्यक्रम का हथियार के रूप में इस्तेमाल करना बुनियादी मानवीय सहानुभूति और राजनीतिक संस्कृति की कमी को दर्शाता है।'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, 'एक मां राजनीति का विषय नहीं होती है। किसी भी सभ्य समाज में मां का अपमान स्वीकार्य नहीं हो सकता।'

ADVERTISEMENT