Loading...
भाजपा नेता राघव चड्ढा दिल्ली मतदाता सूची विवाद पर भड़के, AAP पर बोला तीखा हमला
भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है

भाजपा नेता राघव चड्ढा दिल्ली मतदाता सूची विवाद पर भड़के, AAP पर बोला तीखा हमला

Sep 10, 2026
07:35 pm

क्या है खबर?

आम आदमी पार्टी (AAP) से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पूर्व पार्टी के बीच का सियासी विवाद अब व्यक्तिगत मोड़ पर आ गया। दिल्ली की मतदाता सूची में राघव चड्ढा का नाम जोड़े जाने को लेकर AAP द्वारा उठाए गए सवालों पर चड्ढा ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने चंडीगढ़ में AAP की तुलना एक ऐसी पुरानी प्रेमिका से कर दी जो रिश्ता टूटने के बाद भी आगे बढ़ने में नाकाम रही है।

बयान

चड्ढा ने क्या दिया बयान?

AAP द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाए जाने पर चड्ढा ने कहा, "AAP केवल मेरे ही सपने देख रही है और मेरा नाम पुकार रही है। AAP एक एक्स-गर्लफ्रेंड की तरह व्यवहार कर रही है, जबकि बॉयफ्रेंड आगे बढ़ चुका है। मुझे उम्मीद है कि वे अपनी नस नहीं काट लें।"

यह विवाद तब शुरू हुआ जब AAP ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा कि चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में किस प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया।

पलटवार

पंजाब में ड्रग्स संकट पर चड्ढा का पलटवार

मतदाता सूची विवाद का जवाब देने के साथ ही चड्ढा ने पंजाब की AAP सरकार को राज्य में बढ़ते ड्रग्स के मुद्दे पर भी जमकर घेरा।

उन्होंने कहा, "पंजाब में ड्रग्स की मौजूदा स्थिति ऐसी हो गई है कि ड्रग्स के लिए लगने वाली लाइनें राशन की लाइनों जैसी दिखाई दे रही हैं। ड्रग्स की होम डिलीवरी हो रही है। खुलेआम ड्रग्स बेचा जा रहा है और सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन देती है कि ड्रग्स कम हो रहा है।"

ADVERTISEMENT

सवाल

AAP ने चड्ढा का मतदाता सूची में नाम आने पर उठाए सवाल

AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दावा किया कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के रिकॉर्ड के अनुसार, 1 से 7 सितंबर के बीच नए मतदाता पंजीकरण के आवेदनों में चड्ढा का नाम नहीं था।

ढांडा ने सवाल उठाया कि जब 31 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में केवल सीरियल नंबर 746 तक ही प्रविष्टियां थीं, तो चड्ढा का नाम सीरियल नंबर 747 पर अचानक कैसे आ गया, जबकि अंतिम सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होनी है।

ADVERTISEMENT