Loading...
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर हमला, नारेबाजी के बीच फेंके गए अंडे
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर नादिया में हमला हुआ है (फाइल तस्वीर)

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर हमला, नारेबाजी के बीच फेंके गए अंडे

लेखन आबिद खान
Sep 16, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला हुआ है। नादिया जिले में महुआ को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। वे वहां एक बैठक में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए और उनकी गाड़ी पर अंडे भी फेंके गए। पुलिस ने महुआ को सुरक्षित बाहर निकाला। महुआ ने हमले के पीछे भाजपा पर आरोप लगाया है।

बयान

महुआ ने सुप्रीम कोर्ट के जज पर किया कटाक्ष

घटना के बाद महुआ ने वीडियो जारी कर कहा, "माननीय जस्टिस दीपांकर दत्ता जी को बहुत-बहुत धन्यवाद! सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्वतंत्रता सैनानियों ने गोलियों का सामना किया था आप अंडों का करिए। मैं अपने संसदीय क्षेत्र में बैठक के लिए आई थी। तभी भाजपा के मंडल सभापति, पंचायत समिति सभापति और अन्य कार्यकर्ता आए। मेरे साथ पुलिस वाले थे। उन्होंने पुलिस के सामने मेरे ऊपर अंडे फेंके। पुलिस के सामने पश्चिम बंगाल में ये हो रहा है।"

पिछला हमला

नादिया में ही महुआ पर पहले भी हुआ था हमला

एक जुलाई को नादिया में ही महुआ पर हमला हुआ था। तब वे कलिगंज के पलाशी में पार्टी विधायक अलीफा अहमद के आवास के पर TMC की बैठक में शामिल होने गई थीं।

महुआ ने घटना का वीडियो साझा किया था, जिसमें दिखा था कि हाईवे पर खड़े लोग इमारत की दीवारों और खिड़कियों पर अंडों की बौछार करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में उनके हाथ में भाजपा के झंडे दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENT