Loading...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?

लेखन आबिद खान
Sep 12, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला उनके PA और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि ऐसे समय में जब राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके PA पर लगे आरोपों से पार्टी को नुकसान हो सकता है, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है।

बयान

रावत बोले- मेरी वजह से पार्टी कमजोर नहीं होनी चाहिए

रावत ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से अगर पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूंगा। इसलिए मैंने अभी अपने ईष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है।'

PA

रावत के PA के घर से सोना और नगदी बरामद होने की खबर

ED ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में कथित गड़बड़ी को लेकर 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें जीना का आवास भी शामिल था।

ED के मुताबिक, जीना के घर से 32 लाख रुपये नगद, 200 ग्राम सोना, 12 लग्जरी घड़ियां और 52.16 लाख रुपए के बैंक बैलेंस को फ्रीज किया गया। इसके बाद रावत ने इस्तीफा देने की जानकार दी। हालांकि, उन्होंने जीना का बचाव किया है।

ADVERTISEMENT