राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं-सांसदों की बैठक, सभी नेता गांधी स्मृति पहुंचे
क्या है खबर?
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं और सांसदों की बैठक हुई। इसमें जयराम रमेश, प्रियंका गांधी, जेबी माथेर, परिणीति शिंदे, शफी परम्बिल, संजय यादव, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद शामिल हुए। इसके बाद सभी सांसद बस में सवार होकर गांधी स्मृति भवन जाने के लिए निकले। इस दौरान राहुल के आवास के आसपास खूब हंगामा हुआ।
बयान
राहुल बोले- पूरा विपक्ष छात्रों के साथ
राहुल ने कहा, 'INDIA के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं। हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं, जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम उन छात्रों के साथ खड़े हैं, जो आज घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की मांग करने पर पीटा गया। छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है।'
ट्विटर पोस्ट
राहुल के आवास के बाहर सुरक्षाबल
#WATCH | Heavy Security deployed outside the residence of Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi in Delhi.
— ANI (@ANI) July 23, 2026
Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, along with opposition MPs, are heading to Gandhi Smriti pic.twitter.com/AykocjzYWi
अन्य बयान
मनोज झा बोले- युवा बहुत बेचैन हैं
मनोज झा ने कहा, "जंतर-मंतर और अलग-अलग राज्यों में जो हो रहा है, उसे देखिए। युवाओं में बहुत बेचैनी है। आने वाले समय में आपको पता चल जाएगा कि हम क्या कर रहे हैं। देश के हालात देखकर मुझे चिंता हो रही है।
वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, "अगर हम अपनी योजना बता देंगे, तो दुश्मन बहुत सतर्क है। दिल्ली पुलिस और अमित शाह के लोग पहले ही यहां आ चुके हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।'
जानकारी
जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
सुरक्षा
राहुल के आवास से लेकर गांधी स्मृति तक भारी सुरक्षा
राहुल के आवास पर बैठक के दौरान ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। RAF के जवान इस दौरान तैनात कर दिए गए।
विपक्षी सांसदों की बस को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद राहुल ने कहा कि ये लोग हमें आगे नहीं जाने दे रहे हैं। कुछ देर बाद जवानों ने सांसदों की बस को आगे जाने दिया।
इस दौरान भारी संख्या में जवान राहुल के आसपास चेन बनाकर चलते रहे।
जोशी का बयान
मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों पर बल प्रयोग पर जताया दुख
भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा, "देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर जुटे हैं और उनकी चिंताएं व सरोकार वास्तविक हैं। इनका समाधान सहानुभूति और दूरगामी सोच के साथ किया जाना चाहिए। इस मामले को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानकर बलपूर्वक नहीं निपटा जाना चाहिए।"