Loading...
TMC सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित किया गया, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
TMC सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित किया गया

TMC सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित किया गया, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र की शेष अवधि में भाग लेने से मना कर दिया गया है। बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने महिला सांसदों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया था। बुधवार को शिकायत मिलने के बाद उनके निलंबन का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया गया। सांसदों ने बहुमत से उनके निलंबन को मंजूरी दी, जिसके बाद पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने उनको मानसून सत्र से निलंबित कर दिया।

आदेश

लोकसभा स्पीकर से हुई थी शिकायत

पीठासीन तेन्नेटी ने सदन में बताया, "कल्याण बनर्जी ने हमारी महिला सांसदों के साथ असंसदीय भाषा के और असंसदीय टिप्पणियां की है। इसकी लिखित शिकायत लोकसभा स्पीकर को मिली है। यह हमारी सांसदों और सदन की गरिमा के विरूद्ध है। सांसद का ये व्यवहार आपत्तिजनक है। मैं तुरंत कार्रवाई का आग्रह करता हूं।"

इसके बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बनर्जी को सत्र की शेष अवधि से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पारित किया गया।

ट्विटर पोस्ट

कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रस्ताव

ADVERTISEMENT

सदन

लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी। इस दौरान बनर्जी को निलंबित करने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NEET पर चर्चा की जानकारी दी, लेकिन विपक्षी सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नियम 267 के तहत चर्चा की मांग की तो उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी।

ADVERTISEMENT