Loading...
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा चल रहा है। सड़क पर प्रदर्शनकारी पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, वही संसद में विपक्षी पार्टियां सरकार को घेर रही हैं। इस बीच, सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के भारी हंगामे के कारण कई बार स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद राज्यसभा को दोपहर ढाई बजे और लोकसभा को दोपहर 3 बजे मंगलवार 21 जुलाई तक के लिए स्थगित किया गया।

हंगामा

संसद में तख्तियां लेकर प्रदर्शन

सोमवार को दोनों संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। सदन में शोक सभा के बाद विपक्ष ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सदन को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

इसके बाद, दोपहर 12 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई, जिसे फिर, 1 बजे तक, फिर 2 बजे तक, फिर ढाई बजे तक और उसके बाद 3 बजे तक स्थगित किया गया।

सांसद अपने साथ नारे लिखी तख्तियां लाए थे।

संसद

संसद के पास आंसू गैस के गोले दागे

संसद के बाहर प्रदर्शनकारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वे संसद तक मार्च करना चाहते हैं, जिसे पुलिस रोक रही है। संसद के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।

दूसरी तरफ, सुरक्षा अधिकारियों ने संसद के प्रवेश द्वार पर मोर्चा संभाल लिया है और संसद परिसर के गेट बंद कर दिए गए हैं।

अभी तक कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने और उनको हिरासत में लिए जाने की खबर है।

ADVERTISEMENT