Loading...
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के चलते संसद में हंगामा, नड्डा प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे
मल्लिकार्जुन खड़गे के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते ही राज्यसभा स्थगित (फाइल तस्वीर)

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के चलते संसद में हंगामा, नड्डा प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच कर रहे प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में कहा कि सरकार युवाओं की आवाज का दबाना और कुचलना चाहती है। इसके बाद राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। लोकसभा में हंगामे के कारण सदन पहले 12 बजे, फिर 1 और अब 2 बजे तक स्थगित है।

हंगामा

खड़गे ने क्या कहा?

खड़गे ने कहा कि वह सदन का ध्यान पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले पर आकर्षित करना चाहते हैं, जो छात्रों का मामला है।

उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों के भविष्य के बारे में वे बात कर रहे हैं और हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर आए हैं, उन पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार हमारे युवा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, उनको मारने और कुचलने की कोशिश कर रही है।

मुद्दा

INDIA गठबंधन की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष खड़गे के दफ्तर में INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

खड़गे ने बताया कि विपक्ष राम मंदिर में चंदा चोरी पर तत्काल स्वतंत्र जांच कराने और हिसाब को सार्वजनिक करने, पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने और 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपे गए इथेनॉल मिश्रण का मुद्दा उठाएगी।

उन्होंने कहा कि लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

खड़गे ने उठाया मुद्दा

ADVERTISEMENT

बैठक

जेपी नड्डा से बात करेंगे प्रदर्शकारी

दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार उनसे बातचीत करने के लिए सहमत हो गई है।

पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि वह और CJP के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। उनकी मांगें स्पष्ट हैं और युवा भारी संख्या में एकत्रित हुए हैं।

ADVERTISEMENT