Loading...
बिहार में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, कहा- मरने-मिटने को तैयार
बिहार में छात्रों का समर्थन कर रहे तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए

बिहार में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, कहा- मरने-मिटने को तैयार

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

बिहार में भी पटना समेत कई शहरों में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है, जिसने माहौल को गरम कर दिया है। पटना में हुए प्रदर्शन में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव शामिल हुए हैं, जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेज प्रताप ने कहा कि वह युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके लिए मर-मिटने को तैयार हैं।

ट्विटर पोस्ट

तेज प्रताप यादव हिरासत में

बवाल

रामगुलाम चौक पर धरने पर बैठे थे तेज प्रताप

बिहार में पेपर लीक के विरोध में बंद का आह्वान किया गाय है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन हो रहा है।

इसी को लेकर तेज प्रताप रामगुलाम चौक पर धरना देने पहुंचे थे और छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन दिया था। उनके जाने पर वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

बिहार में भी सभी छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

ADVERTISEMENT

बवाल

पटना समेत कई जिलों में बवाल

प्रदर्शन केवल पटना में नहीं बल्कि भागलपुर, छपरा, औरंगाबाद और अन्य जिलों में भी हो रहा है।

पटना में पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर उन्हें पलट दिया गया। यहां का गांधी मैदान इलाका पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झडप का मैदान बन गया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं। पटना में बवाल को देखते हुए सिवान, जहानाबाद, शेखपुरा, रोहतास में भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

ADVERTISEMENT