लोकसभा में किरेन रिजिजू बोले- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
क्या है खबर?
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है। बुधवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सरकार NEET पर चर्चा को तैयार हो गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बताया कि सरकार सदन में NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। रिजिजू ने कहा कि चर्चा कब होगी और उसकी अवधि क्या होगी, इस पर सभी दलों के नेताओं से चर्चा की जाएगी।
बयान
रिजिजू ने कहा- 3 दिन से चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं
रिजिजू ने कहा, "पिछले 3 दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूं कि सरकार NEET पेपर लीक पर चर्चा को तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा नियम के तहत होती है और आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है। लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध है कि चर्चा कब होगी, उसकी अवधि और किस नियम के तहत होगी, इसे सभी नेताओं से चर्चा के बाद अवगत करा दें। सरकार सार्थक चर्चा चाहती है।"
ट्विटर पोस्ट
किरेन रिजिजू ने जानकारी दी
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 22, 2026
"पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूँ कि सरकार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है। मैं अनुरोध करता हूँ कि… pic.twitter.com/jCIqNGNG4s
सदन
अखिलेश को बोलने का मौका नहीं मिला, हुए नाराज
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में अपनी बात रखने के लिए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को मौका दिया, फिर रिजिजू ने अपनी बात कही। इस पर अखिलेश यादव नाराज हो गए।
उन्होंने कहा स्पीकर को कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का नहीं बल्कि युवाओं का मुद्दा है और सिर्फ भाजपा-कांग्रेस को बोलने का मौका देकर आपने समझौता कर लिया क्या।
अखिलेश ने कहा कि छात्रों को हाथ-पैर तोड़े गए हैं, विपक्षी सांसद मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।
सदन
सदन 2 बजे तक स्थगित की गई
स्पीकर बिरला ने अखिलेश के बोलने के बाद कहा कि सभी पक्षों की राय आ चुकी है। आप भी चर्चा चाहते हैं, वे भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है।
हालांकि, इस बीच विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। बिरला ने कहा कि इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती।
उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी है।