महाराष्ट्र: खबरें
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, भाजपा को बड़ी बढ़त
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बड़ी खुशखबरी मिली है। महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।
मुंबई में BEST बस हादसे का CCTV फुटेज आया, पिछले दिसंबर में भी हुआ था हादसा
महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार देर रात को BEST बस ने कुल 13 यात्रियों को कुचला है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुंबई: साइबर अपराधियों ने लगाई न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की फर्जी अदालत, महिला से 3 करोड़ रुपये ठगे
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर अपराध का अलग मामला सामने आया है। यहां एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने के बाद उसकी फर्जी अदालत लगाई और 3 करोड़ रुपये ठग लिए गए।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में शरद पवार के साथ मिलकर लड़ेंगे अजित पवार
महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को की।
BMC चुनाव 2026: कांग्रेस और VBA के बीच हुआ गठबंधन, जानिए किसे मिली कितनी सीट
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावों के लिए मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के बीच गठबंधन हो गया है।
पुणे में चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को दे रहे थाइलैंड सैर और कार का लालच
महाराष्ट्र में पुणे नगर निगम के चुनाव में उतरे उम्मीदवार जीतने के लिए मतदाताओं को महंगे-महंगे वादे कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में 20 साल बाद साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव
महाराष्ट्र में 20 साल बाद शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे साथ आ गए हैं।
BMC चुनाव के लिए उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन पक्का, सीटों का ऐलान कल
देश के सबसे धनी महाराष्ट्र के बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन पक्का हो गया है।
संजय राउत ने राहुल गांधी से फोन पर बात की, BMC चुनाव साथ लड़ने की अपील
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की है।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की बड़ी जीत, MVA काफी पिछड़ा
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत की सभी 288 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे या रुझान आ चुके हैं, जिसमें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है।
महाराष्ट्र: महिला ने गलती से होटल के दूसरे कमरे का दरवाजा खटखटाया, युवकों ने गैंगरेप किया
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।
महाराष्ट्र में नागपुर के सोलर प्लांट में मॉड्यूलर पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को एक सोलर प्लांट में मॉड्यूलर पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 11 अन्य मजदूर घायल है।
नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर से शुरू होंगी उड़ानें, फरवरी तक होगा पूर्ण संचालन
महाराष्ट्र के नवी मुंबई हवाई अड्डे से 25 दिसंबर को आंशिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी हो चुकी है। अभी उड़ानें सीमित होंगी, लेकिन सुनियोजित और चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी।
महाराष्ट्र के गांव में सिर्फ 1,500 आबादी, 3 साल में "पैदा हुए 27,000 बच्चे"
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में पिछले 3 महीने के अंदर 27,397 बच्चे पैदा हुए हैं, जबकि गांव की आबादी केवल 1,500 है।
महाराष्ट्र के खेल मंत्री मानिकराव ने क्यों दिया इस्तीफा, किस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
महाराष्ट्र के खेल मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुट के विधायक मानिकराव कोकाटे ने बुधवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से इंकार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने खारिज की 2 वर्षीय बच्ची के बलात्कार-हत्या के दोषी की दया याचिका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में साल 2012 में 2 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर बलात्कार और हत्या करने के दोषी रवि अशोक घुमारे की दया याचिका खारिज कर दिया है।
नितिन गडकरी की महाराष्ट्र को सौगात, 1.5 लाख करोड़ की सड़क निर्माण परियोजनाओं को दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सड़क परियोजनाओं के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि को मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का शुक्रवार तड़के 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर स्थित अपने घर 'देववर' में अंतिम सांस ली।
महाराष्ट्र के नागपुर में महिला कबड्डी खिलाड़ी ने आत्महत्या की, सामने आया ये कारण
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला कबड्डी खिलाड़ी की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। महिला की पहचान 28 वर्षीय किरण सूरज दाधे के रूप में हुई है।
मिलिए दुनिया की सबसे छोटी भैंस 'राधा' से, जानिए कितनी है लंबाई
आमतौर पर भैंसें 8 से 9 फीट लंबी और लगभग 5-6 फीट ऊंची होती है, लेकिन राधा अपनी प्रजाति के हिसाब से बहुत छोटी है और इसी कारण उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है।
भीमा कोरेगांव मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर हनी बाबू को मिली जमानत
महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने एल्गर परिषद-भीमा कोरेगांव मामले में गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू को जमानत दे दी।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति के मतभेद सामने आए, शिंदे ने क्यों याद दिलाया गठबंधन धर्म?
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्तारूढ़ महायुति में तनातनी की खबरें आ रही हैं। अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा को 'गठबंधन धर्म' का पालन करने की नसीहत दे दी है। शिंदे का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब हाल ही में कई शिवसेना नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
महाराष्ट्र: चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कई वाहनों को टक्कर मारी, 4 मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चलती कार में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से कार बेकाबू हो गई, जिसने गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
महाराष्ट्र: ट्रेन के अंदर हिंदी बोलने पर छात्र की पिटाई, घर आकर कर ली आत्महत्या
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद ने एक 19 वर्षीय छात्र की जान ले ली।
महाराष्ट्र के पालघर में 13 वर्षीय छात्रा की उठक-बैठक के बाद बीमार होकर मौत, शिक्षिका गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में एक 13 वर्षीय छात्रा की मौत होने के बाद स्कूल की शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षिका का नाम ममता यादव है।
मुंबई से इस साल 1,000 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे गए, 2023 के मुकाबले 16 गुना अधिक
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का अभियान जारी है। इसके तहत इस साल अभी तक 1,001 अवैध नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है।
महाराष्ट्र के सोलापुर में किशोर ने जान दी, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर डाली भावुक स्टोरी
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 18 वर्षीय किशोर ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले किशोर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी लगाई, जिसमें लिखा कि कोई उसे याद न करे।
पुणे में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 8 की मौत
महाराष्ट्र के पुणे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक बेकाबू कंटेनर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और आखिर में एक दूसरे ट्रक से जा टकराया। इस दौरान दोनों ट्रकों के बीच एक कार फंस गई, जिसमें आग लग गई।
अजित पवार ने बेटे की विवादित जमीन का सौदा रद्द किया, बोले- पता नहीं था सरकारी है
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार सरकारी जमीन को औने-पौने दामों में खरीदकर विवाद में फंस गए हैं। अब अजित ने कहा है कि जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने जमीन का सौदा रद्द कर दिया है।
मुंबई हवाई अड्डे का आधुनिक सुविधा वाला टर्मिनल-1A जल्द क्यों गिराया जाएगा?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1A को जल्द ही गिराने की कवायद शुरू हो जाएगी।
महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे 1,800 करोड़ के जमीन घोटाले में घिरे, क्या है मामला?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार 1,800 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में घिर गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कथित घोटाले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
स्टारलिंक के साथ साझेदारी करने वाला महाराष्ट्र पहला भारतीय राज्य, जानिए क्या है उद्देश्य
महाराष्ट्र उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ साझेदारी करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया।
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित के एनकाउंटर से राज दफन, क्या-क्या सामने आया?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य के एनकाउंटर से कई राज दफन हो गए हैं।
मुंबई: बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स की मौत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
मुंबई के पवई इलाके में कई बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स रोहित आर्या की गोली लगने के बाद मौत हो गई है।
पुणे: बुजुर्ग सेवानिवृत्त अधिकारी ने डिजिटल गिरफ्तारी के बाद 1.20 करोड़ रुपये गंवाए, सदमे से मौत
महाराष्ट्र के पुणे में साइबर अपराधियों की गिरफ्त में आकर एक 82 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त अधिकारी ने 1.20 करोड़ रुपये गवां दिए। इसके बाद सदमे से उनकी मौत हो गई।
मुंबई के KEM अस्पताल में डॉक्टर पर चाकू से हमला, महिला सहकर्मी के भाई ने मारा
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल में एक डॉक्टर पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है।
मुंबई के RA स्टूडियों में ऑडिशन देने पहुंचे 17 बच्चे बंधक बनाए गए, पुलिस ने छुड़ाया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को दिनदहाड़े 17 बच्चों, एक बुजुर्ग और एक अन्य व्यक्ति को बंधक बना लिया गया है।
ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनाने का डेमो दिखाने पर NCP विधायक रोहित पवार पर FIR
महाराष्ट्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी आधार कार्ड बनाने का लाइव डेमो दिखाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार पर FIR दर्ज की गई है।
मुंबई के माहिम में तोड़फोड़ के दौरान 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोग घायल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार को तोड़फोड़ अभियान के दौरान एक 4 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।