मुंबई में BEST बस हादसे का CCTV फुटेज आया, पिछले दिसंबर में भी हुआ था हादसा
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार देर रात को BEST बस ने कुल 13 यात्रियों को कुचला है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा भांडुप में रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय हुआ, जब बस भीड़भाड़ वाले इलाके में मुड़ रही थी। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसा होते दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
हादसा
क्या है CCTV में?
हादसा घटनास्थल के पास की एक कपड़ा दुकान में लगे CCTV कैमरे द्वारा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में एक बस कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती दिख रही है और आसपास में खड़े लोग दहशत में दौड़ते-भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ यात्री सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक BEST बस पीछे हटने लगती है और लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं।
हादसा
अतिक्रमण की वजह भी हादसे का कारण?
भांडुप स्टेशन और नरदास नगर के बीच चलने वाली रूट नंबर 606 की BEST बस को चालक संतोष सावंत (50) चला रहे थे। बस भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर भीड़भाड़ वाली स्टेशन रोड पर मुड़ रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस आगे कतार में खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से लोग सड़क पर खड़े थे, जिससे वे हादसे का शिकार बने।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के समय का वीडियो
मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास बेस्ट की एक बस ने रिवर्स करते समय कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए. #Mumbai #BusAccident #BESTBus #BESTAccident #MatrizeNews pic.twitter.com/EGbCmecPsn
— Matrize News Communications Pvt. Ltd (@Matrize_NC) December 30, 2025
हादसा
पिछले साल भी दिसंबर में हुआ था BEST बस हादसा
पिछले साल भी बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST) ने दिसंबर में कई लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी। हादसा 10 दिसंबर को रात 9:35 बजे कुर्ला में हुआ था। तब रूट नंबर 332 के चालक ने नियंत्रण खोने के बाद पैदल यात्रियों को कुचल दिया था। हादसे में 49 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच में पता चला था कि चालक संजय मोरे पहली बार बस चला रहा था।