किसान आंदोलन: खबरें

कृषि कानून: किसान संगठनों ने बुलाई बैठक, तत्काल आंदोलन समाप्त न करने के दिए संकेत

शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किसानों से वापस खेतों और घरों में लौटने की अपील करते हुए नई शुरुआत करने की बात कही।

सरकार ने वापस लिए तीनों नए कृषि कानून, प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा

केंद्र सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

17 Nov 2021

पंजाब

किसान संकट का समाधान करने की जरूरत, नहीं तो लोग गांवों में नहीं घुसने देंगे- अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पंजाब के ग्रामीण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार नहीं करने देंगे।

दिल्ली ट्रैक्टर रैली में गिरफ्तार प्रत्येक प्रदर्शनकारी को दो लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों को अपने हक में करने के लिए बड़ा दांव खेला है।

सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला आंदोलनकारी किसान का शव, आत्महत्या की आशंका

बुधवार को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक आंदोलनकारी किसान का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

09 Nov 2021

दिल्ली

कृषि कानूनों के विरोध में 29 नवंबर को 'संसद मार्च' निकालेंगे किसान, रोकने पर देंगे धरना

तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन को गति देने का निर्णय किया है। इस कड़ी में किसानों ने आगामी 29 नवंबर को 'संसद मार्च' करने का फैसला किया है।

भाजपा सांसद की धमकी- आंखें दिखाईं तो आंखें निकाल लेंगे, हाथ उठाए तो हाथ काट देंगे

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस और आंदोलनकारी किसानों को धमकी देते हुए कहा कि जो भी उनके साथी मनीष ग्रोवर का विरोध करेगा, वो उसकी आंखें निकाल लेंगे और हाथ काट देंगे।

06 Nov 2021

पंजाब

पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग

अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो...

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार 26 नवंबर तक विवादित कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तो दिल्ली के बॉर्डर पर पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।

अगर किसानों को जबरन हटाया तो सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसानों को जबरदस्ती बॉर्डरों से हटाने की कोशिश की गई तो वे देशभर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे।

गाजीपुर बॉर्डर से बेरिकेडिंग हटाने पर राकेश टिकैत बोले- अब फसल बेचने संसद जाएंगे

कृषि कानूनों के विरोध के कारण पिछले 11 महीने से बंद गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने बेरिकेडिंग हटाना शुरू कर दिया है।

किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर से बैरिकेड्स हटा रही दिल्ली पुलिस, आपातकालीन रूट खोलने की योजना

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर से बैरिकेड्स हटाना शुरू कर दिया है और जल्द ही ये रास्ता आम लोगों के लिए फिर से खुल सकता है।

28 Oct 2021

हरियाणा

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबन पर योगेंद्र यादव बयान, कहा- निर्णय का सम्मान करता हूं

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने गुरुवार को स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है।

22 Oct 2021

बिहार

सिंघु बॉर्डर पर पिटाई कर मजदूर की टांग तोड़ी, आरोपी निहंग गिरफ्तार

सिंघु बॉर्डर पर एक मजदूर की पिटाई के आरोप में निहंग को गिरफ्तार किया गया है। सिंघु हरियाणा और दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित है और यहां पिछले कुछ महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है।

18 Oct 2021

हरियाणा

किसानों का 'रेल रोको' अभियान: 293 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, 43 को किया रद्द

तीन कृषि कानूनों और लखीपमुर खीरी हिंसा के विरोध में किसानों ने सोमवार को 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों में ट्रेनों को रोका।

अगर किसानों की मांगें नहीं मानी तो सत्ता में वापस नहीं आएगी भाजपा- सत्यपाल मलिक

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारी किसानों की मांगें मानने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गईं तो ये सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटेगी।

18 Oct 2021

पंजाब

किसानों ने 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर में कई जगह रोकी ट्रेनें, RAF तैनात

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों में ट्रेनों को रोका।

सोमवार को 'रेल रोको आंदोलन' करेंगे प्रदर्शनकारी किसान, चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कल सोमवार को रेल रोको अभियान चलाएंगे। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने और लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

16 Oct 2021

दिल्ली

सिंघू बॉर्डर पर हत्या: आरोपी निहंग ने आत्मसमर्पण किया, कहा- कोई अफसोस नहीं

शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर के पास किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई थी।

15 Oct 2021

हत्या

सिंघु बॉर्डर: निहंगों द्वारा एक शख्स की हत्या के पीछे की कहानी क्या है?

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर स्थित किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की नृशंस हत्या ने सबको हैरान करके रख दिया है। आज सुबह तड़के की इस घटना में आरोपियों ने पीड़ित का हाथ भी काट दिया और उसे एक बैरिकेडिंग से लटका दिया।

15 Oct 2021

हरियाणा

सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया

हरियाणा में सिंघु बॉर्डर स्थित किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित का एक हाथ काट दिया और उसके पैर भी तोड़ दिए। पुलिस को पीड़ित का शव एक बैरिकेडिंग से लटका हुआ मिला।

लखीमपुर खीरी हिंसा: पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद आशीष को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गत रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों को कार से कुचलने के मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष उर्फ मोनू मिश्रा को पुलिस ने कई घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

लखीमपुर खीरी हिंसा: किसान मोर्चा की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, 18 को रोकेंगे रेल

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है।

07 Oct 2021

हरियाणा

अंबाला में भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद जारी विवाद के बीच हरियाणा के अंबाला में भी ऐसी ही एक घटना हुई है। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया है कि सांसद के काफिले में शामिल गाड़ी ने एक किसान को टक्कर मार दी।

04 Oct 2021

किसान

सुप्रीम कोर्ट का किसानों से सवाल, कृषि कानूनों पर रोक के बाद भी प्रदर्शन क्यों?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर सख्त रुख अपनाया है।

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से उबली राजनीति, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के दौरे के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों की मौत ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है।

हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के दौरे के समय हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रियंका घर में नजरबंदी के आदेश का उल्लंघन कर लखीमपुर जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरगांव में हिरासत में ले लिया।

02 Oct 2021

हरियाणा

हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव करने पहुंचे किसान, वाटर कैनन से खदेड़ा

हरियाणा में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते किसानों और पुलिस में भी आए दिन झड़पें देखने को मिल रही है।

सुप्रीम कोर्ट की किसान आंदोलन पर तल्ख टिप्पणी, कहा- पूरे शहर का दम घोंट दिया है

सुप्रीम कोर्ट ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे एक किसान संगठन की याचिका पर सुनवाई करते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की।

01 Oct 2021

हरियाणा

हरियाणा में फिर हुई किसानों और पुलिस की भिड़ंत, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़पों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हरियाणा के झज्जर में इस तरह की घटना सामने आई है।

30 Sep 2021

किसान

सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर अपनाया सख्त रुख, कहा- हमेशा अवरुद्ध नहीं रह सकते हाईवे

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीनों दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले बैठे किसानों पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया है।

किसानों का भारत बंद: कई राज्यों में दिखा असर, राकेश टिकैत ने किया सफलता का दावा

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को 10 घंटे के लिए बुलाए गए 'भारत बंद' का मिला-जुला असर देखने को मिला।

26 Sep 2021

पंजाब

सोमवार को भारत बंद, किसानों के साथ आईं कई राज्य सरकारें और पार्टियां

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। 27 सितंबर को इन तीनों कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिले हुए एक साल पूरा हो जाएगा।

18 Sep 2021

दिल्ली

किसान संगठन बोले- शांतिपूर्ण होगा 27 सितंबर का भारत बंद, दिशानिर्देश जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

14 Sep 2021

दिल्ली

NHRC ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार के साथ चार राज्यों को भेजा नोटिस

तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर पिछले करीब 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी और उद्योगों पर पड़े बुरे प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है।

करनाल प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध समाप्त, लाठीचार्ज मामले की होगी न्यायिक जांच

करनाल में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है।

09 Sep 2021

हरियाणा

करनाल घटना की होगी जांच, दोषी मिले तो किसानों पर भी होगी कार्रवाई- अनिल विज

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने करनाथ लघु सचिवालय के बाहर डेरा जमा रखा है।

08 Sep 2021

हरियाणा

करनाल महापंचायत: हरियाणा सरकार से फिर विफल हुई वार्ता, लघु सचिवालय पर ही डटे रहेंगे किसान

करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महापंचायत के बाद लघु सचिवालय का घेराव करने वाले किसानों के साथ हरियाणा सरकार की बुधवार को हुई वार्ता फिर से विफल हो गई है।

07 Sep 2021

हरियाणा

करनाल महापंचायत: हरियाणा सरकार के साथ बेनतीजा रही वार्ता, किसानों ने किया लघु सचिवालय का घेराव

करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को करनाल में बुलाई गई महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे।