NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया
    अगली खबर
    सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया
    किसानों के प्रदर्शन स्थल पर हत्या

    सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 15, 2021
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में सिंघु बॉर्डर स्थित किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित का एक हाथ काट दिया और उसके पैर भी तोड़ दिए। पुलिस को पीड़ित का शव एक बैरिकेडिंग से लटका हुआ मिला।

    आरोप है कि पीड़ित ने सिखों के गुरू ग्रंथ साहिब का अपमान किया जिसके बाद निहंग सिखों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

    पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

    वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो

    सोनीपत के कुंडली इलाके की इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में निहंगों के एक समूह को पीड़ित के ऊपर चढ़ा हुआ देखा जा सकता है। पीड़ित के बाएं हाथ की कलाई कटी हुई है और जमीन पर बहुत खून बिखरा पड़ा है।

    निहंगों को पीड़ित से उसका नाम और पैतृक गांव का नाम पूछते हुए सुना जा सकता है। हालांकि इस बीच कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है।

    नृशंसता

    आरोपियों ने बैरिकेडिंग पर लटकाया शव

    एक दूसरे वीडियो में पीड़ित के शव को एक बैरिकेडिंग से रस्सा के सहारे लटका हुआ देखा जा सकता है और उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं। उसके एक हाथ की कलाई बंधी हुई है और नीचे खून बिखरा पड़ा है।

    तस्वीर से साफ होता है कि हत्या से पहले पीड़ित के साथ मारपीट की गई है और उसे घसीटा गया।

    आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कुछ निहंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    कार्रवाई

    मामले में अनाम लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    उप पुलिस अधीक्षक (DSP) हंसराज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "सुबह लगभग 5 बजे किसानों के प्रदर्शन स्थल पर हाथ-पैर कटा हुए एक शव लटका हुआ मिला। ये किसने किया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले में अनाम लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वायरल वीडिय की भी जांच की जा रही है... अफवाहें भी चलती रहेंगी।"

    खबर है कि शव को कब्जे में करने से पहले पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

    जानकारी

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाई बैठक

    किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले पर आज दोपहर 12 बजे एक बैठक बुलाई है और इसके बाद वह मामले पर कोई बयान जारी कर सकता है। बता दें कि मोर्चा शुरू से आंदोलन में हिंसा के खिलाफ रहा है।

    अन्य मामला

    पिछले साल निहंगों ने काट दिया था पुलिसकर्मी का हाथ

    बता दें कि हालिया समय में निहंगों द्वारा हिंसा का ये पहला मामला नहीं है और पिछले साल उन्होंने पटिलाया में एक पुलिसकर्मी का हाथ काट दिया था।

    पुलिस ने कोविड लॉकडाउन के दौरान उनसे 'मूवमेंट पास' दिखाने के लिए कहा था जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तलवारों से हमला कर दिया।

    हमले में सहायक सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह का हाथ कट गया जो बाद में बड़ी सर्जरी के बाद जुड़ा। उन्हें पदोन्नति भी दी जा चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    हत्या
    किसान आंदोलन

    ताज़ा खबरें

    'है जवानी तो इश्क होना है' में आएगा 'चुनरी चुनरी' गाने का नया वर्जन, भड़के प्रशंसक वरुण धवन
    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जेप्टो ने अप्रैल में कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किए करीब 100 करोड़ रुपये जेप्टो
    गुजरात: अमरेली में दलित ने दुकानदार के बच्चे को 'बेटा' कहा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला गुजरात

    हरियाणा

    गुरूग्राम: 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित को ठीक करने वाला एंटीबॉडी कॉकटेल क्या है? डोनाल्ड ट्रंप
    हरियाणा में एक हफ्ते और बढ़ाई गईं पाबंदियां, 7 जून तक लागू रहेगा लॉकडाउन मनोहर लाल खट्टर
    CBSE के बाद हरियाणा समेत इन राज्यों ने भी निरस्त कीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मध्य प्रदेश
    वैक्सीनेशन और अफवाहें: ग्रामीण भारत में क्या है टीकाकरण का हाल? बिहार

    हत्या

    पश्चिम बंगाल: छापेमारी करने गए बिहार पुलिस के SHO की पीट-पीटकर हत्या पश्चिम बंगाल
    बिहार: भीड़ के आगे थानेदार को अकेला छोड़कर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, सात निलंबित पश्चिम बंगाल
    दिल्ली: पिता ने किया पैसे देने से इनकार, शराबी बेटे ने चाकू घोंपकर की हत्या दिल्ली पुलिस
    विशाखापटनम: बेटी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पिता ने की छह लोगों की हत्या आंध्र प्रदेश

    किसान आंदोलन

    हरियाणा में बढ़ा राजद्रोह के केस पर किसानों का विरोध, पुलिस के लगाए बेरिकेड्स गिराए हरियाणा
    कृषि कानून: गुरुवार से जंतर मंतर पर 'किसान संसद' का आयोजन, रोजाना 200 प्रदर्शनकारी पहुंचेंगे दिल्ली
    दिल्ली के केंद्र में पहुंचा कृषि कानूनों का विरोध, आज से जंतर-मंतर पर 'किसान संसद' केंद्र सरकार
    केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को बताया 'मवाली', विरोध के बाद मांगी माफी अमरिंदर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025