NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग
    पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 06, 2021
    03:13 pm
    पंजाब में किसानों ने किया 'सूर्यवंशी' का विरोध, सिनेमाघरों ने बंद की स्क्रीनिंग
    अक्षय की 'सूर्यवंशी' का पंजाब में विरोध

    अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि पंजाब में किसानों ने अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' का विरोध किया है। इसके चलते कई सिनेमाघरों ने फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी है।

    2/6

    किसानों के विरोध की वजह क्या है?

    फिल्म इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के विरोध के बीच पंजाब में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। खबरों की मानें तो बीजेपी सरकार के कृषि कानूनों का विरोध करने वाले अधिकांश किसानों को लगता है कि अक्षय सत्ताधारी पार्टी के समर्थक हैं। पंजाब के बुडलाढा में दो सिनेमाघरों में शो नहीं चलाने का फैसला किया गया। सिनेमाघरों के मालिकों को डर है कि कहीं आंदोलनकारी उनकी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा दें।

    3/6

    किसान एकता मोर्चा ने किया बहिष्कार का आह्वान

    बुडलाढा में फिल्म के मॉर्निंग शो को नहीं चलने दिया गया। रोपड़ के एक अन्य थिएटर मुक्ता ए2 ने भी स्क्रीनिंग बंद कर दी है। किसान एकता मोर्चा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर इस फिल्म के बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'वे आते हैं, हमें लूटते हैं और फिर हमें भूल जाते हैं। हम पंजाब के सिनेमाघरों में 'सूर्यवंशी' के शो का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्हें हम और अधिक लूटने नहीं देंगे।'

    4/6

    पटियाला के अन्य सिनेमाघर भी स्क्रीनिंग रोकने पर करेंगे विचार- रिपोर्ट

    पटियाला क्षेत्र के अन्य सिनेमाघर भी फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने पर विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि किसान जल्द ही एक जुलूस का नेतृत्व करेंगे और दर्शकों से सिनेमाघरों में इस फिल्म के बहिष्कार करने का आग्रह करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस स्टेशन सिनेमाघरों के मालिकों से संपर्क में हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने भी अभी के लिए स्क्रीनिंग रोकने का आग्रह किया है।

    5/6

    अक्षय की 'बेल बॉटम' का भी किसानों ने किया था विरोध

    यह पहली बार नहीं है जब अक्षय की फिल्मों का विरोध हुआ है। इससे पहले उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

    6/6

    IMDb पर नंबर वन 'सूर्यवंशी'

    फिल्म में कैटरीना कैफ भी दिखी हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, निकितन धीर, गुलशन ग्रोवर, जावेद जाफरी, अभिमन्यु सिंह, कुमुद मिश्रा और राजेन्द्र गुप्ता दिखे हैं। 'सूर्यवंशी' को IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर सूर्या की फिल्म 'जय भीम' रही, जबकि सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' तीसरे नंबर पर रही। ये लिस्ट नवंबर 2021 में आई व आने वाली फिल्मों के आधार पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पंजाब
    अक्षय कुमार
    किसान आंदोलन
    कैटरीना कैफ
    सूर्यवंशी

    पंजाब

    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने सशर्त वापस लिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    पंजाब: जेल अधीक्षक पर कैदी की पीठ पर आतंकवादी लिखने का आरोप, जांच के आदेश शिरोमणि अकाली दल (SAD)
    अमरिंदर सिंह का कांग्रेस से अधिकारिक इस्तीफा, नई पार्टी के नाम का ऐलान भी किया अमरिंदर सिंह
    पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पर्दे के पीछे कांग्रेस से बातचीत की खबरों का खंडन किया अमरिंदर सिंह

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई बॉलीवुड समाचार
    'सूर्यवंशी' के बाद एक और फिल्म के लिए साथ आएंगे अक्षय और रोहित शेट्टी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' में कवि चंद बरदाई की भूमिका में दिखेंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार

    किसान आंदोलन

    किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो... केंद्र सरकार
    अगर किसानों को जबरन हटाया तो सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे- राकेश टिकैत राकेश टिकैत
    गाजीपुर बॉर्डर से बेरिकेडिंग हटाने पर राकेश टिकैत बोले- अब फसल बेचने संसद जाएंगे दिल्ली पुलिस
    किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर से बैरिकेड्स हटा रही दिल्ली पुलिस, आपातकालीन रूट खोलने की योजना दिल्ली पुलिस

    कैटरीना कैफ

    बॉलीवुड में जल्द आएगी शादियों की बयार, रणबीर-आलिया समेत एक-दूजे की हो जाएंगी ये जोड़ियां आलिया भट्ट
    क्या अगले साल के लिए टल गई फिल्म 'सैम बहादुर और 'टाइगर 3' की शूटिंग? बॉलीवुड समाचार
    'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' का निर्देशन कबीर खान ने क्यों नहीं किया? बॉलीवुड समाचार
    क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ? सेलिब्रिटी गॉसिप

    सूर्यवंशी

    क्या सलमान दिवाली पर रिलीज करना चाहते थे 'अंतिम'? यूं टला 'सूर्यवंशी' से टकराव सलमान खान
    सेंसर बोर्ड ने किया अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को पास, मिला U/A सर्टिफिकेट अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    नवंबर में आएगी सलमान और आयुष की फिल्म 'अंतिम', 'सूर्यवंशी' से हो सकती है टक्कर अक्षय कुमार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023