किसान आंदोलन: खबरें

किसान आंदोलन: दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के सांसदों को गाजीपुर बॉर्डर जाने से रोका

कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले ढाई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

04 Feb 2021

अमेरिका

अमेरिका ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, किसान आंदोलन पर बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र की पहचान

कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की टिप्पणियों के बीच अमेरिका ने कृषि कानूनों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन कानूनों से भारतीय बाजार की कार्यक्षमता में सुधार होगा और ज्यादा निजी निवेश आएगा।

03 Feb 2021

किसान

टिकैत की महापंचायत से इंटरनेट की बहाली तक, जानिए किसान आंदोलन की आज की बड़ी बातें

कृषि कानूनों को वापस लेने के मांग को लेकर ढाई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में बुधवार को कई बड़ी बाते सामने आई हैं।

राज्यसभा में भाजपा बोली- किसानों के आंदोलन को दूसरा शाहीन बाग न बनाए विपक्ष

तीन नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए हितकारी बताते हुए भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि गतिरोध के समाधान के लिए बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं और विपक्षी दलों को किसानों के आंदोलन को दूसरा शाहीन बाग नहीं बनाना चाहिए।

03 Feb 2021

ट्विटर

किसान आंदोलन से संबंधित अकाउंट्स अनब्लॉक करने पर सरकार का ट्विटर को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

सरकार के निर्देश पर ब्लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट्स में से कुछ को फिर से शुरू करने पर केंद्र सरकार ने ट्विटर को नोटिस भेजा है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय द्वारा इस नोटिस में सरकार ने ट्विटर को आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

03 Feb 2021

दिल्ली

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों के लोगों को हुई परेशानी- केंद्र सरकार

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले ढाई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर जमा किसानों के विरोध प्रदर्शन जारी है और अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।

ट्रैक्टर रैली हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का न्यायिक जांच से इनकार, कहा- फिलहाल दखल नहीं देंगे

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और उत्पात की न्यायिक जांच कराने से बुधवार को इनकार कर दिया है।

किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

बीते दिन किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप सिंगर रिहाना और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने टिप्पणी की थी।

ट्रैक्टर परेड हिंसा: ट्वीट्स के लिए हुए मुकदमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थरूर और सरदेसाई

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ट्रैक्टर परेड के दौरान एक किसान की मौत पर उनके ट्वीट्स को लेकर दर्ज किए गए मुकदमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

ट्रैक्टर परेड हिंसा: दीप सिद्धू की जानकारी देने पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान

दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मामले में फरार चल रहे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा है कि जो भी ऐसी सूचना देगा जिसकी मदद से सिद्धू को गिरफ्तार किया जा सके, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

किसान आंदोलन पर 15 घंटे बहस के लिए तैयार हुई सरकार, विपक्ष के साथ बनी सहमति

केंद्र सरकार किसान आंदोलन पर 15 घंटे बहस के लिए तैयार हो गई है और आज विपक्ष और सरकार के बीच इस पर सहमति बनी।

03 Feb 2021

रिहाना

किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का साथ, रिहाना और थनबर्ग समर्थन में उतरीं

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी उतर आई हैं।

ट्रैक्टर रैली हिंसा: सरकार ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही, कहा- अन्य कोई विकल्प नहीं था

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सही ठहराया है।

किलाबंदी से इंटरनेट बंदी तक, किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए ये हथकंडे अपना रही सरकार

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद से सरकार किसानों पर हमलावर बनी हुई है और बल प्रयोग के जरिए लगातार आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

02 Feb 2021

किसान

अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन- टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि किसान आंदोलन अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा।

स्टील की लाठियों के साथ नजर आए जवान, अब दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

किसानों के धरने के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों के स्टील की लाठियों के साथ नजर आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले पर सफाई दी है। पुलिस ने कहा है कि एक इलाके के पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर ये कदम उठाया था और इस संबंध में कोई भी आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया गया है।

02 Feb 2021

दिल्ली

किसानों की कानूनी सहायता के लिए पंजाब सरकार ने दिल्ली में नियुक्त किए 70 वकील

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

किसान आंदोलन: 6 फरवरी को तीन घंटे तक देशभर में चक्का जाम करेंगे किसान

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से अधिक समय से दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने 6 फरवरी को तीन घंटे तक देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है।

01 Feb 2021

दिल्ली

पंजाब: कई ग्रामीण पंचायतों का फरमान, किसान आंदोलन में शामिल नहीं होने पर लगेगा जुर्माना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की रैली में हिंसा और उत्पात के बाद आंदोलन में घटी किसानों की भागीदारी को फिर से बढ़ाने के लिए पंजाब के किसानों ने नया तरीका निकाला है।

दिल्ली: टिकरी बॉर्डर सहित चार मेट्रो स्ट्रेशनों पर बंद रहेंगे प्रवेश और निकास दरवाजे

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार से ग्रीन लाइन के चार स्ट्रेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का निर्णय किया है।

01 Feb 2021

हरियाणा

किसान आंदोलन: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की सुरक्षा करेगी हरियाणा की खाप पंचायतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और उत्पात के बाद किसान आम नागरिकों के निशाने पर आ गए हैं।

31 Jan 2021

दिल्ली

प्रधानमंत्री की गरीमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के आत्म-सम्मान की रक्षा भी जरूरी- टिकैत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा और उत्पात के बाद दिल्ली की सीमाओं पर घटी किसानों की संख्या किसान नेता राकेश टिकैत की मार्मिक अपील के बाद फिर से बढ़ने लगी है।

30 Jan 2021

दिल्ली

किसान आंदोलन: गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सीमा क्षेत्रों में लगाई इंटरनेट पर रोक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और उत्पात के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट और SMS सेवा पर रोक लगा दी है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अहिंसा का संदेश देने के लिए उपवास रख रहे आंदोलनकारी किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए 'सद्भावना दिवस' मना रहे हैं और आज पूरे दिन उपवास रखेंगे।

सिंघु बॉर्डर उपद्रव: तलवार से हमला करने वाले शख्स समेत 44 गिरफ्तार

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों और बाहरी उपद्रवियों के बीच झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पुलिस अधिकारी पर तलवार से हमला करने वाला शख्स भी शामिल है।

29 Jan 2021

दिल्ली

किसान आंदोलन: गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर अभी क्या स्थिति है?

26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद से किसान आंदोलन के आसपास का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हिंसा के बाद बने मौके को भुनाते हुए सरकार किसानों को धरने से उठाने की कोशिश में लगी हुई है, हालांकि किसान आंदोलन को खत्म करने को तैयार नहीं है।

29 Jan 2021

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा पर लगाई रोक

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और उत्पात के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के 14 जिलों में तत्काल प्रभाव से वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट और SMS सेवा पर रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए राज्य में जारी सभी किसान आंदोलनों को खत्म कराने के आदेश

गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली में किसानों की ट्रैक्‍टर रैली में हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन पर सवाल उठ रहे हैं।

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर खाली कराने के लिए एकजुट हुए स्थानीय लोग, जताया विरोध

कृषि कानूनों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बुलाई गई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा और उत्पात को लेकर अब आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

किसान आंदोलन में पड़ी फूट, दो संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बुधवार को फूट पड़ गई।

आंदोलन के बीच किसानों की सबसे बड़ी ट्रैक्टर परेड आज, जानिए जरुरी बातें

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान आज यानी गणतंत्र दिवस पर सबसे बड़ी ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

25 Jan 2021

दिल्ली

ट्रैक्टर परेड: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाई सख्ती, 100 किसान नेताओं को आगरा में किया नजरबंद

कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड आयोजित करने के आह्वान पर सभी राज्यों से किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है।

किसान आंदोलन: पुलिस ने दी किसानों को अनुमति, दिल्ली में निकालेंगे 100 किलोमीटर की ट्रैक्टर परेड

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले करीब दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को 26 जनवरी को दिल्ली में अपने प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिल गई है।

21 Jan 2021

किसान

किसानों ने खारिज किया कृषि कानून स्थगित करने का प्रस्ताव, वापस लेने की मांग पर अड़े

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले 56 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच गतिरोध नहीं थम रहा है।

15 Jan 2021

दिल्ली

कृषि कानून: सरकार और किसानों के बीच आज फिर होगी बातचीत

तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध का हल निकालने के आज फिर से बैठक होगी। सरकार और किसानों के बीच यह नवें दौर की औपचारिक बातचीत होगी।

08 Jan 2021

किसान

किसान आंदोलन: एक बार फिर बेनतीजा रही वार्ता, सरकार ने कही कोर्ट जाने की बात

कृषि कानूनों को निरस्त कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई आठवें दौर की वार्ता में भी कोई नजीता नहीं निकला है।

04 Jan 2021

दिल्ली

सरकार और किसानों के बीच फिर बेनतीजा रही वार्ता, अब 8 जनवरी को होगी अगली बैठक

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई सातवें दौर की वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।

01 Jan 2021

दिल्ली

किसान आंदोलन: ठंड के चलते गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान की मौत

कृषि कानूनों को निरस्त कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 38 दिनों दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब सरकार के साथ कड़ाके की ठंड से भी मुकाबला करना पड़ रहा है।

किसानों और सरकार के बीच दो मुद्दों पर बनी सहमति, 4 जनवरी को फिर होगी वार्ता

कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के 40 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच बुधवार को विज्ञान भवन में हुई छठे दौर की वार्ता में दोनों पक्षों के बीच दो मु्द्दों पर सहमति बनी।

29 Dec 2020

दिल्ली

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट्स लगवाएगी आम आदमी पार्टी

तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले 35 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन में अब राजनीतिक रंग भी दिखने लगा है।