देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
प्रधानमंत्री वीडियो विवाद पर सरकार का मेटा को अल्टीमेटम, माफी मांगें या होगी कड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो हटाने को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का 3 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है।
ओमान मिसाइल हमला: कैप्टन आशीष की पत्नी की सुप्रीम कोर्ट में गहार, कहा- वह जिंदा हैं
ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले में मृत मान लिए गए व्यापारिक जहाज के कैप्टन आशीष कुमार (35) की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर चौंकाने वाला दावा किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलेट-गन मुद्दे पर कहा- अमित शाह को जवाब देना चाहिए
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्ष की मांग को समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आकर छात्रों पर बर्बर हमले पर जवाब देने की मांग की है।
पिछले 7 साल में 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए वापस
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले करीब साढ़े 7 सालों में 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है, जिसमें हिंसक अपराधों में शामिल अपराधी ज्यादा हैं।
मद्रास हाई कोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद छोड़ने का आदेश दिया
तमिलनाडु की मद्रास हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत से छोड़ने के लिए कहा है।
असम में CRPF जवानों के बीच झड़प, अधिकारी ने 2 जवानों की गोली मारकर हत्या की
असम में नागांव जिले के एक शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी हो गई, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई।
थाईलैंड से दिल्ली एयर इंडिया उड़ान हवा में 300 फीट नीचे गिरकर संभला, 14 यात्री घायल
थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में बैठे यात्रियों को मंगलवार की तारीख हमेशा याद रहेगी, जिन्होंने एक भयानक टर्बुलेंस का सामना किया।
उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड कैसे सुधार रहा लोगों की सेहत? इन बीमारियों का मुफ्त इलाज
उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड योजना प्रदेश की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है।
उत्तर प्रदेश सरकार का 'ऑपरेशन कायाकल्प' क्या है और इसने कैसे बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर?
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सालों से बनी 'बदहाली और उपेक्षा' की छवि अब अतीत की बात हो गाई।
उत्तर प्रदेश में सैंकड़ों नई इलेक्ट्रिक बसों से आसान-सुविधाजनक होगा सफर, किन-किन शहरों में मिलेगी सुविधा?
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाल ही में प्रदेश के 18 शहरों में 1,725 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) चलाने की मंजूरी दी है।
क्या है उत्तर प्रदेश की MYUVA योजना और यह स्वरोजगार पैदा करने में कितनी सफल रही?
उत्तर प्रदेश में रोजगार मांगने वाले युवाओं को 'रोजगार देने वाला' बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) योजना वर्तमान में युवाओं के लिए सबसे बड़ा संबल बनकर उभरी है।
ग्रेटर नोएडा में एक चिप फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान 2 दमकलकर्मियों की मौत
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार तड़के एक चिप बनाने वाली फैक्ट्री में आगी, जिसे बुझाने के दौरान 2 दमकलकर्मियों की जान चली गई।
अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत को दिया राष्ट्रव्यापी छात्र विरोध-प्रदर्शन का श्रेय, जानिए कारण
NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बड़ा और तीखा बयान जारी किया है।
जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के लिए सही जगह नहीं है? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (3 अगस्त) को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिल्ली के जंतर-मंतर के विकल्प के रूप में किसी अन्य सुरक्षित स्थान को विरोध प्रदर्शन के लिए तलाशने पर जवाब मांगा है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, कहा- छात्रों से ज्यादा थे 'पंचर बनाने वाले'
भाजपा नेता और पूर्व संसाद रमेश बिधूड़ी ने NEET पेपर लीक के खिलाफ हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विवादित बयान दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी की अपील पर NIA से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित महिला अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (DEM) की संस्थापक कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और उनकी 2 सहयोगियों की याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जवाब मांगा है।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई, केंद्र सरकार बोली- हम वादे को लेकर गंभीर
केंद्र सरकार ने कहा है कि वह पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने जा रही है। सरकार ने ये बात सुप्रीम कोर्ट को बताई है।
असम में 15 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, फूटा लोगों का गुस्सा
असम के हैलाकांडी जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दिल्ली के बाद झारखंड में शुरू हुआ पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन, CJP ने दिया समर्थन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब झारखंड में भी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया।
अभिजीत दिपके ने अमेरिका में किसके खर्च पर की पढ़ाई? RTI कार्यकर्ता के सवाल का दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके इन दिनों अपनी पढ़ाई और पार्टी की फंडिंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता ने उनके परिवार की कमाई और विदेश में हुई पढ़ाई के खर्च को लेकर सवाल किए थे।
महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह बरी
महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। दोनों को सबूतों के अभाव में बरी किया गया है।
सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमला, चप्पल फेंकी; अब तक क्या-क्या पता है?
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक शख्स ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पप्पू प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी आरोपी शख्स ने उन पर चप्पल फेंक दी।
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की के खिलाफ वापस ली FIR
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी राहत दी है।
दिल्ली: सांसद पप्पू यादव ने लगाया चाकू से हमले का आरोप, पुलिस ने हमलावर को दबोचा
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार (2 अगस्त) को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अज्ञात युवक ने उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री बोले- जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता
कर्नाटक और तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद के बीच आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्री, कावेरी बेसिन क्षेत्र के सांसद, सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता और विधानसभा के फ्लोर लीडर शामिल हुए।
#NewsBytesExplainer: केरलम में क्यों होती हैं भूस्खलन की इतनी घटनाएं?
भारी बारिश के बीच केरलम में फिर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बीते दिन राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की की मां का बयान, कहा- माफी देकर दिया जीवनदान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाली नाबालिग लड़की को प्रधानमंत्री मोदी ने माफ कर दिया है।
मद्रास हाई कोर्ट का फैसला, कहा- नाबालिग पर सीटी मारना और हाथ खींचना यौन हमला नहीं
मद्रास हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि किसी नाबालिग लड़की द्वारा सीटी बजाने को नजरअंदाज करने के बाद जबरन उसका हाथ खींचना यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है। उसे यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत यौन हमला नहीं माना जा सकता है।
NEET विवाद के बाद NTA ने सुरक्षा और प्रिंटिंग के लिए निकाले टेंडर
NEET पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) बड़े बदलाव करने जा रही है। NTA परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए नई एजेंसी की नियुक्ति करने जा रही है।
केरलम में बाढ़ से 8 मौतें, 27 घर बहे; मुख्यमंत्री ने लोगों से की ये अपील
केरलम में भारी बारिश से 8 लोगों की मौत हो गई है और इतने ही लापता हैं। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कम से कम 13 लोग बारिश संबंधी घटनाओं में घायल हुए हैं।
'लक्ष्मी योजना' की सख्त शर्तों में उलझी दिल्ली की महिलाएं, जानिए क्या हैं नियम
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।
RTI कार्यकर्ता ने की अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग
सूरत में एक RTI (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ता ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग की है।
गुरुग्राम: पत्नी के तलाक मांगने पर फंदे से झूला पति, 7 वर्षीय बेटे ने बनाया वीडियो
हरियाणा में गुरुग्राम शहर के सूरत नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल से पकड़ाया जैश का संदिग्ध आतंकी, मुख्यमंत्री और जंतर-मंतर पर हमले की थी योजना
पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को गिरफ्तार किया है।
#NewsBytesExplainer: 6 साल बाद भारत-चीन में सीमा व्यापार शुरू; ये कितना बड़ा कदम, क्या होंगे फायदे?
भारत और चीन ने अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6 साल बाद सीमा व्यापार फिर से शुरू कर दिया है।
कुलगाम आतंकी हमले के पीछे लश्कर कमांडर लतीफ का हाथ होने का शक- रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की भूमिका सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि लश्कर कमांडर लतीफ भट और उसका सहयोगी हालिया लक्षित हमलों के लिए जिम्मेदार है।
तहसीन पूनावाला ने नजरबंद किए जाने का दावा किया, E20 पेट्रोल के खिलाफ करने वाले थे प्रदर्शन
राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। वे आज ही E20 पेट्रोल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे।
पंजाब में कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, ABVP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) प्रदर्शन कर रही है। चंडीगढ़ में ABVP कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
आंध्र प्रदेश को मिला नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर प्लांट की भी रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में उन्होंने करीब 18,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
भारत-चीन ने 6 साल बाद खोली सीमा, आज से उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम के रास्ते कारोबार शुरू
भारत और चीन के बीच उत्तराखंड, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के कई दर्रों के जरिए आज से फिर सीमा व्यापार शुरू हो रहा है।