Loading...
RTI कार्यकर्ता ने की अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग
RTI कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग की है

RTI कार्यकर्ता ने की अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग

Aug 02, 2026
11:15 am

क्या है खबर?

सूरत में एक RTI (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ता ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता के वित्तीय मामलों की जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने बेटे की विदेश में शिक्षा के लिए धन कैसे जुटाया। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा प्रदर्शनकारियों के लिए घोषित 1 करोड़ रुपये के कानूनी बचाव कोष की जांच की भी मांग की है।

पत्र

RTI कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग और इनकम टैक्स अधिकारियों को लिखा पत्र

RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने भारत के चुनाव आयोग और इनकम टैक्स अधिकारियों को पत्र लिखकर दिपके के पिता भगवानराव दिपके की वित्तीय स्थिति की जांच की मांग की, जिसमें उन्होंने उनके सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होने और उनके बेटे की विदेश में उच्च शिक्षा का हवाला दिया है।

इसी तरह उन्होंने CJP की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वह किसी राजनीतिक दल के नाम पर काम करते हुए धन प्राप्त कर सकती है।

हवाला

तिवारी ने पत्र में क्या लिखा?

तिवारी ने पत्र में लिखा, 'CJP एक अपंजीकृत संस्था है, लेकिन एक राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। राज्यसभा सांसद सिब्बल ने उसे कानूनी बचाव कोष के रूप में 1 करोड़ रुपये देने का वादा किया गया है, तो चुनाव आयोग को यह सत्यापित करना चाहिए कि क्या CJP लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकृत है। ऐसा नहीं होने पर धन प्राप्त करने को लेकर जांच की जा सकती है।'

ADVERTISEMENT

मांग

तिवारी ने CBIC से भी की यह मांग

तिवारी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) से भी यह जांच करने की मांग की है कि क्या सिब्बल द्वारा कानूनी रक्षा कोष में प्रस्तावित योगदान पर GST लागू होगा।

सिबल ने गत सोमवार को CJP द्वारा स्थापित एक कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य NEET परीक्षा के पेपर लीक विवाद के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी सहायता प्रदान करना है।

ADVERTISEMENT