Loading...
गुरुग्राम: पत्नी के तलाक मांगने पर फंदे से झूला पति, 7 वर्षीय बेटे ने बनाया वीडियो
गुरुग्राम में पत्नी के तलाक मांगने पर पति ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली

गुरुग्राम: पत्नी के तलाक मांगने पर फंदे से झूला पति, 7 वर्षीय बेटे ने बनाया वीडियो

Aug 02, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

हरियाणा में गुरुग्राम शहर के सूरत नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में काम करने वाले 36 वर्षीय एसोसिएट ऑपरेटर संजीव यादव का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार, यह कदम संजीव ने अपनी पत्नी द्वारा तलाक मांगे जाने के बाद उठाया। पुलिस अब मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोण से कर रही है।

वीडियो

7 वर्षीय बेटे ने बनाया घटना का वीडियो

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जब संजीव फंदे पर लटक रहा था, तब उनके 7 वर्षीय मासूम बेटे ने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

उस समय उनकी पत्नी मनप्रीत कौर उन्हें नीचे उतारने के लिए चिल्ला रही थीं। घटना के वक्त घर में केवल पत्नी और बेटा ही मौजूद थे।

संजीव मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे और वर्तमान में गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके में परिवार के साथ रहते थे।

विवाद

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए घरेलू कलह

संजीव की शादी अंबाला निवासी मनप्रीत से 29 अप्रैल, 2018 को प्रेम विवाह के जरिए हुई थी।

दोनों की मुलाकात गुरुग्राम की 'डेन्सो' कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, पिछले काफी समय से दोनों के बीच तलाक और घरेलू विवाद को लेकर रोज लड़ाइयां हो रही थीं।

संजीव के पिता रामसेवक यादव और बहन किरण ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENT

आरोप

संजीव के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संजीव के पिता का आरोप है कि उनकी बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की साजिश रची है।

बहन का कहना है कि संजीव का वजन 100 किलो से अधिक था, ऐसे में पंखे से लटकना संभव नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENT