Loading...
दिल्ली: सांसद पप्पू यादव ने लगाया चाकू से हमले का आरोप, पुलिस ने हमलावर को दबोचा
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव के आवास पर चाकू से हमले का प्रयास किया गया है

दिल्ली: सांसद पप्पू यादव ने लगाया चाकू से हमले का आरोप, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Aug 02, 2026
07:24 pm

क्या है खबर?

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार (2 अगस्त) को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अज्ञात युवक ने उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। चश्मदीदों और समर्थकों के अनुसार, जब सांसद मीडिया से मुखातिब थे, तभी एक शख्स अचानक पीछे से आया और उसने चाकू निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान समर्थकों और पुलिस ने हमलावर को दबोच लिया।

घटना

क्या है पूरी घटना?

लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, यादव ने संसद परिसर में किए गए हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसे लेकर उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।

इस बीच एक युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी की और उन पर चाकू से हमला करने के लिए आगे बढ़ गया।

हालांकि, वहां मौजूद समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को देख लिया और पकड़कर धुनाई कर दी। बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

आरोप

यादव ने लगाया मारने की साजिश रचे जाने का आरोप

घटना के बाद यादव ने ANI से कहा, "मुझे मारने की साजिश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया। कुछ लोग लगातार कह रहे हैं कि मुझे मार दो या जला दो और इसके लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणाएं कर रहे हैं।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसी गीदड़ भभकियों और हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

बता दें कि 30 जुलाई को यादव और उनके परिवार को जान से मारने की लिखित धमकी भी मिली थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां सुने यादव का पूरा बयान

विवाद

संसद सत्र में विरोध प्रदर्शन को लेकर विरोधियों के निशाने पर हैं यादव

हाल ही में संसद सत्र के दौरान यादव द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारी राजनीतिक बवाल चल रहा है।

उन पर सनातन संस्कृति और भगवान रामलला की तस्वीर का कथित रूप से अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य संगठनों ने दिल्ली के जहांगीरपुरी व अन्य थानों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह हमला उसकी पृष्ठभूमि के आधार पर हुआ है या नहीं।

ADVERTISEMENT