Loading...
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की के खिलाफ वापस ली FIR
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की को बड़ी राहत दे दी है

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की के खिलाफ वापस ली FIR

Aug 03, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली पुलिस ने उसकी कम उम्र, माफीनामे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से उसे माफ किए जाने के बाद मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला करते हुए FIR वापस ले ली है।

पृष्ठभूमि

क्या है पूरा मामला?

विरोध प्रदर्शन में नाबालिग लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलती दिखी थी।

इस पर नोएडा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की थी।

उसके बाद लड़की ने वीडियो जारी कर कहा था, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मेरी गलती माफी लायक नहीं है। मैंने दूसरों के बहकावे में आकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है, मुझे माफ कर दें।"

माफी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी माफी

सोशल मीडिया पर लड़की के लिए नरमी बरतने की अपीलें तेज होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस मामले को शांत किया।

उन्होंने पिछले शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम रील में कहा था कि उन्होंने इन गुमराह बच्चों को माफ कर दिया है।

उन्होंने कहा, "इन्हें सजा देना, अदालतों में खींचना और परेशान करना परिस्थितियों को नहीं बदलेगा। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं और समाज से भी अनुरोध करता हूं कि मेरी बात को स्वीकार करे।"

ADVERTISEMENT

आभार

लड़की की मां ने भी जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

लड़की की मां ने रविवार को हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनकी माफी को अपनी बेटी के लिए नया 'जीवनदान' बताया।

उन्होंने कहा, "मेरा प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक को पूरी तरह से बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्हें केवल पढ़ाई की अनुमति होनी चाहिए और प्रदर्शन स्थलों पर जाने से रोका जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे बच्चों का लोग आसानी से फायदा उठा लेते हैं।"

ADVERTISEMENT