देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद उमर खालिद को 3 दिन के लिए अंतरिम जमानत मिली है। वे 1 से 3 जून तक जमानत पर जेल से बाहर आएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का भारत दौरा कितना अहम, क्वाड और व्यापार समेत क्या है एजेंडा?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो कल यानी 23 मई से भारत दौरे पर हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद रुबियो की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वे 26 मई तक भारत में रहेंगे।
भारत में क्यों बैन हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? सामने आई वजह
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया।
दिल्ली में पिछले 14 साल की सबसे गर्म रात, बिजली की मांग बढ़ी
दिल्ली में भीषण गर्मी ने दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। सूरज की तपिश से दिन तो जल ही रहा है, रातें भी राहत नहीं दे रही।
इंजीनियरिंग छोड़ प्राचीन कला को थामा, अब शतवधानी डॉ आर गणेश को मिलेगा 'पद्म भूषण'
प्राचीन कला और भारतीय सांस्कृतिक विरासत में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले शतवधानी डॉ आर गणेश को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया जाएगा।
भजनों के संरक्षण में जीवन समर्पित करने वाले तिरुत्तानी स्वामीनाथन कौन हैं, जिनको मिलेगा 'पद्मश्री'?
तमिलनाडु की पारंपरिक तमिल संगीत शैली को जीवित रखने वाले 80 वर्षीय तिरुत्तानी स्वामीनाथन को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
दशकों से आदिवासियों की सेवा में जुटीं, अब मिलेगा 'पद्मश्री'; जानें कौन हैं सुनीता गोडबोले
छत्तीसगढ़ में करीब 3 दशक से आदिवासियों की सेवा में जुटी सुनीता गोडबोले को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोडबोले को ये सम्मान देंगी।
NTA प्रमुख ने NEET-UG पेपर लीक होने से इनकार किया, संसदीय समिति के सामने हुए हाजिर
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के प्रमुख अभिषेक सिंह ने गुरुवार को संसद की स्थायी समिति के सामने पेश होकर बताया कि बड़ा दावा किया है।
साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा को मिलेगा 'पद्मश्री', जानिए उनकी कहानी
25 मई को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कर्नाटक के रहने वाले अंके गौड़ा को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कौन थे डॉ गोपाल जी त्रिवेदी, जिन्हें खेती में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत मिलेगा 'पद्मश्री'?
बिहार के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी को मरणोपरांत 'पद्मश्री' सम्मान दिया जाएगा।
पंजाब: शख्स ने हाईवे पर लगाया कैमरा, सेना की गतिविधियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार
पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं।
ग्रामीण उत्थान के लिए 60 साल से समर्पित जनार्दन बापुराव बोथे को मिलेगा 'पद्मश्री'
महाराष्ट्र के निवासी जनार्दन बापूराव बोथे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
छत्तीसगढ़ में किया एक लाख आदिवासियों का मुफ्त इलाज, अब मिलेगा 'पद्मश्री'; कौन हैं रामचंद्र गोडबोले?
25 मई को राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के रामचंद्र गोडबोले को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वे बीते करीब 3 दशकों से अपनी पत्नी सुनीता गोडबोले के साथ छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं।
SPG-CRPF में रहे, वीरप्पन को मारा; कौन हैं 'पद्मश्री' से सम्मानित होने जा रहे विजय कुमार?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पूर्व महानिदेशक के विजय कुमार को 25 मई को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
उत्तर भारत लू की चपेट में; क्या और बढ़ेगा तापमान, कब तक मिल सकती है राहत?
लगभग पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण लू की चपेट में हैं। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा हो गया है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तो पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया है।
भारत के साथ व्यापार वार्ता के लिए अगले महीने आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ता जल्द ही अंतिम चरण में पहुंचने की उम्मीद है।
इबोला का असर, दिल्ली में होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन स्थगित
अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के व्यापक असर को देखते हुए दिल्ली में होने वाला चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS) स्थगित कर दिया गया है।
दिल्ली के बाटला हाउस में महिला का गैंगरेप, खून से नहलाया और मांस के टुकड़े फेंके
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय युवती का गैंगरेप किया गया और उसको प्रताड़ित किया गया है।
कौन था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, जिसकी PoK में हुई हत्या?
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया का विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
दिल्ली से बेंगलुरु आ रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को 'टेल स्ट्राइक' का शिकार हो गया। विमान जैसे ही बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरा, उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था।
3.50 लाख करोड़ रुपये निवेश और ऊर्जा सुरक्षा; प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से हुए ये फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई से 5 देशों के दौरे पर थे। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से की थी। इसके बाद वे नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे होते हुए इटली पहुंचे और 21 मई की सुबह देश लौट आए।
पुलवामा हमले का साजिशकर्ता हमजा बुरहान PoK में मारा गया, हमलावरों की पहचान नहीं
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 के घातक आतंकी हमले की साजिश रचने वाला मुख्य आतंकवादी अरजुमंद गुलजार उर्फ हमजा बुरहान मारा गया है।
बंजर जमीन में हरियाली लाने वाली देवकी अम्मा को मिलेगा 'पद्मश्री', जानिए उनकी कहानी
केरलम की 92 वर्षीय श्रीमती कोल्लाक्कायिल देवकी अम्मा को अलाप्पुझा जिले में वनीकरण और लगभग 3,000 दुर्लभ पौधों की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिए 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कौन हैं संस्कृत को घर-घर पहुंचाने वाले वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री, जिनको मिलेगा 'पद्मश्री'?
आंध्र प्रदेश में जन्मे प्रोफेसर वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री (75) को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कौन हैं कांथा कढ़ाई शिल्पकार तृप्ति मुखर्जी, जिन्हें मिलने जा रहा 'पद्मश्री' सम्मान?
पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय हस्तशिल्प कलाकार तृप्ति मुखर्जी 'पद्मश्री' से सम्मानित होंगी।
पश्मिना शॉल, मखाने और चांदी की नाव; प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे पर दिए ये खास तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में 5 देशों की यात्रा पर थे। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने मेजबानों को भारत की संस्कृति और विरासत से जुड़े खास तोहफे भेंट किए हैं।
कौन हैं अरुणाचल प्रदेश के तेची गुबिन, जिन्हें सामाजिक कार्यों के लिए मिलेगा पद्मश्री?
अरुणाचल प्रदेश के तेची गुबिन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली हवाई अड्डे पर इबोला को लेकर अलर्ट, इन देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर
इबोला का प्रकोप बढ़ता देख दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है।
NIA ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले को कोलकाता से गिरफ्तार किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में अब 'वंदे मातरम' अनिवार्य, प्रार्थना सभा में गाना होगा
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है।
दिल्ली में ऑटो-टैक्सी और ट्रांसपोर्ट चालकों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिए कहां-कहां आएगी समस्या
दिल्ली में गुरुवार 21 मई से ऑटो और टैक्सी चालकों के अलावा माल ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्ट चालकों ने भी 3 दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है।
देश में क्यों पड़ रही इतनी भीषण गर्मी? अल नीनो या जलवायु परिवर्तन है जिम्मेदार?
देश में इस साल गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अहमदाबाद और नागपुर में पारा 41 से 43 डिग्री और जयपुर और लखनऊ में 40 से 41 डिग्री तक पहुंच गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी संग की द्विपक्षीय वार्ता, भारत-इटली में हुई 'विशेष रणनीतिक साझेदारी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत और इटली के बीच 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' की घोषणा की।
एयर इंडिया के AI-171 विमान दुर्घटना की जल्द आएगी रिपोर्ट- उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बुधवार (20 मई) को कहा कि एयर इंडिया के AI-171 विमान दुर्घटना की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और रिपोर्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
न्यायपालिका को 'तानाशाह' कहने पर यूट्यूबर को हुई 6 महीने की सजा
दिल्ली हाई कोर्ट ने यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को अपने वीडियो और न्यायालय के समक्ष बहस के दौरान न्यायपालिका के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी पाया है।
नॉर्वे के अखबार में प्रधानमंत्री मोदी पर छपा नस्लवादी कार्टून, छिड़ा विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा को लेकर नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब नॉर्वे के एक अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा विवादित कार्टून छापा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी को सपेरे के रूप में दिखाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
आज क्यों बंद हैं देशभर के 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स?
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल है। फार्मासिस्ट, केमिस्ट और दवा डिस्ट्रीब्यूटरों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने ये हड़ताल बुलाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान आज इटली पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि रोम में स्वागत है मेरे दोस्त।
प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से अगले महीने हो सकती है मुलाकात, जानें कहां मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात अगले महीने फ्रांस में होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों देशों के नेता पेरिस पहुंचेंगे।
भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, बांदा तीसरे दिन सबसे गर्म शहर
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से उत्तर भारत में शुष्क और गर्म हवा का प्रभाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार इस साल अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन रहा।